राष्ट्रीय

दिल्ली में हटा वीकेंड कर्फ्यू, बाजारों से ऑड-ईवन भी हुआ खत्म, जानिए और किन प्रतिबंधों में दी गई छूट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों पर लगे ऑड-ईवन नियम को भी हटा दिया गया है। ये फैसला जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी DDMA की बैठक के बाद लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 2:25 PM IST
Delhi Weekend Curfew Odd Even Rule Removed After DDMA Meeting
,,Delhi Weekend Curfew Odd Even Rule Removed After DDMA Meeting

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार आ रही गिरावट के बीच राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली बीते तीन हफ्ते से लगे वीकेंड कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया गया है। यही नहीं इसके साथ ही बाजारो में ऑड-ईवन को खत्म कर दिया है। ये महत्वपूर्ण फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकारण की गुरुवार को हुई बैठक के बाद लिया गया है। कोरोना के मौजूदा हालातों को लेकर डीडीएमए ने गुरुवार को अहम बैठक की। इस बैठक में टेस्टिंग के साथ वैक्सीनेशन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही लोगों की मांग और जरूरत को देखते हुए कई प्रतिबंधों को खत्म करने पर भी सहमति बनी। हालांकि इस बीच कुछ प्रतिबंधों को जारी रखने पर भी निर्णय लिया गया है।

इन प्रतिबंधों को हटाया गया

डीडीएमए की बैठक में गुरुवार को सबसे बड़ा जो निर्णय लिया गया। इसमें वीकेंड कर्फ्यू शामिल है। बैठक में राजधानी में लगाए जा रहे 55 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू को हटाने पर सहमति बनी है।
- बाजारों में ऑड-ईवन को खत्म करने का फैसला लिया गया है, अब बाजारों में सभी दुकानें पूरी क्षमता के साथ खुल सकेंगी
- शादी समारोह पर भी पाबंदी कम की गई है
- अब शादी समारोह में अधिकतम 200 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी गई है
- समारोह स्थल पर अधिकतम 200 या क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे
- रेस्टोरेंट, बार और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे
- बार, रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता की ही अनुमति होगी

यह भी पढ़ें - दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जल्द हटने के आसार, कल DDMA की बैठक में हो सकता है फैसला


ये प्रतिबंध रहेंगे जारी

डीडीएम की बैठक में जहां कुछ प्रतिबंधों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, वहीं कुछ पाबंदियां ऐसी भी हैं जिन्हें जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

- नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, इसके रात 10 से सुबह 6 बजे तक आवश्यक कार्यों के अलावा आवाजाही पर रोक रहेगी
- एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स बंद रखने का फैसला
- स्कूल और एजुकेशन संस्थानों को फिलहाल बंद रखा जाएगा
- सरकारी और निजी दफ्तरों में सिर्फ 50 कर्मचारियों को ही इजाजत दी गई है। फिलहाल 100 फीसदी क्षमता पर रोक जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें - Delhi: गैंगरेप के बाद युवती के काटे बाल, चेहरे पर कालिख पोत कर गलियों में घुमाया, जानिए क्या बोले सीएम

8 हजार से कम आ रहे केस


राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से 8 हजार से कम केस दर्ज किए जा रहे हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में 7498 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 25 जनवरी को 6028, 24 जनवरी को 5760, 23 जनवरी को 9197 मामले रिपोर्ट किए गए थे। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर 10.59 फीसदी पर पहुंच गई है।

Published on:
Also Read
View All
Indian Air Force Land Dispute: दिल्ली में वायुसेना की 40 एकड़ जमीन पर खींचतान, रिटायरमेंट से पहले पूर्व एयर चीफ ने राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

‘ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं, दोषियों को सबक सिखाओ’, त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले से भड़के CM माणिक साहा

भारत से व्यापार बंद होने पर पाकिस्तान को हुआ 40 बिलियन डॉलर का नुकसान, PIBC ने फिर से ट्रेड शुरू करने की लगाई गुहार

Cyclone Murasu: चक्रवात मुरासु ने आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मचाया कहर, कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश तट पर असर, कई राज्यों में भारी बारिश, उड़ानें रद्द और ट्रेनें प्रभावित