3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi: गैंगरेप के बाद युवती के काटे बाल, चेहरे पर कालिख पोत कर गलियों में घुमाया, जानिए क्या बोले सीएम

राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। लड़की को पहले अगवा किया गया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और फिर दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। अब इस मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jan 2022, 2:06 PM IST

Delhi Woman Kidnapped Gangraped know what CM Kejriwal Reaction

Delhi Woman Kidnapped Gangraped know what CM Kejriwal Reaction

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के शाहदरा में एक युवती को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे गलियों भी घुमाया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। युवती की छोटी बहन की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शर्मनाक करार दिया है। वहीं उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से भी खास अपील की है।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली में महिला के साथ हुई दरिंदगी का संज्ञान दिल्ली महिला आयोग ने भी लिया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भी भेजा है। साथ ही स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात की है। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में सभी आरोपियों आदमी-औरतों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा देने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू जल्द हटने के आसार, कल DDMA की बैठक में हो सकता है फैसला


सीएम ने की गृहमंत्री और एलजी से अपील

इस पूरे मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये है दरिंदगी की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। इस मामले की पीड़िता शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक की ओर से खुदकुशी करने का कारण इस लड़की से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Club House Chat मामले में दिल्ली पुलिस कर रही 19 वर्षीय छात्र से पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया। खास बात यह है कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।