3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Club House Chat मामले में दिल्ली पुलिस कर रही 19 वर्षीय छात्र से पूछताछ, हरियाणा से भी हुई तीन गिरफ्तारियां

Club House Chat केस को लेकर लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने लखनऊ के छात्र से पूछताछ शुरू की है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही इस मामले में मुंबई पुलिस ने हरियाणा से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Jan 2022, 11:26 AM IST

Club House Chat Case Delhi Police Interrogating a man

Club House Chat Case Delhi Police Interrogating a man

क्लब हाउस ऐप पर चैट के सिलसिले में लगातार राज्यों की पुलिस सबूत और सुराग खंगालने में जुटी है। एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस इस मामले में लखनऊ के एक 19 वर्षीय छात्र से अहम पूछताछ कर रही है, वहीं मुंबई पुलिस ने भी इस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जब टेक्निकल सुराग जुटाए, तो क्लब हाउस के creater की कुछ जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने लखनऊ के 19 वर्षीय छात्र से पूछताछ शुरू की है। इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के जरिए 'क्लबहाउस' ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

क्लबहाउस ऐप चैट मामले की जांच तेज होने के साथ ही लखनऊ का एक 19 वर्षीय युवक भी दिल्ली पुलिस के रडार पर आ गया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल को नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के जरिए 'क्लबहाउस' ऐप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें - मुस्लिम महिलाओं के लिए बना 'बुली बाई एप' सरकार ने दिया जवाब

वहीं डीसीडब्ल्यू ने पुलिस से दर्ज एफआईआर की कॉपी, मामले में पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की डिटेल और मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ के स्टूडेंट्स को राडार पर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लखनऊ एक टीम भेजी गई थी। यहां Bismillah नाम की आईडी चलाने वाले राहुल कपूर नाम के शख्स को ट्रेक किया गया।

पुलिस पूछताछ में उसने कुबूल किया कि सालोस नाम के यूजर के कहने पर उनसे क्लब हाउस में ऑडियो चैट रूम बनाया था। यही नहीं उसने मॉडरेटर की चाबी भी सालोस को ही सौंपी थी। पुलिस ने राहुल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक राहुल शनिवार शाम तक दिल्ली में जांच में शामिल हो रहा है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस ऐप और गूगल को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक चैट का संचालन करने वालों की जानकारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें - कौन है इंजीनियरिंग छात्र नीरज बिश्नोई, Bulli Bai ऐप का मुख्य आरोपी

हरियाणा से हुई तीन गिरफ्तारियां


इससे पहले मुंबई की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंबई साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी की उम्र 19 से 22 साल के बीच है। पुलिस ने जैष्णव कक्कड़ (21) और यश पाराशर (22) को फरीदाबाद, जबकि आकाश सुयाल (19) को करनाल से गिरफ्तार किया है।