राष्ट्रीय

West Bengal: सीएम रेस में सुवेंदु आगे, डिप्टी सीएम को लेकर दिलीप, रूपा, अग्निमित्रा पॉल, समिक का नाम रेस में

भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी दो डिप्टी सीएम बना सकती है। इस रेस में दिलीप घोष, अंगमित्रा पोल, समिक भट्टाचार्य, रूपा गांगुली और निशिथ प्रमाणिक जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं।
2 min read
May 08, 2026
BJP leader Dilip Ghosh
बीजेपी नेता दिलीप घोष (फोटो- आईएएनएस)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Result) में बीजेपी को बंपर जीत मिली। 293 सीटों में से 207 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसकी के साथ नई सरकार के गठन का दौर शुरू हो गया है। पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। शाह आज भाजपा विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बीजेपी आज ही राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

रूपा गांगुली, दिलीप घोष का नाम आगे

सीएम फेस की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, भाजपा राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी दो डिप्टी सीएम (West Bengal Deputy CM) बना सकती है। जिसमें एक महिला हो सकती है। डिप्टी सीएम की रेस में दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, समिक भट्टाचार्य, रूपा गांगुली और निशिथ प्रमाणिक का नाम आगे चल रहा है।

सभी इलाके को ध्यान में रख रही भाजपा

इसके साथ ही, पार्टी इस बात को भी ध्यान में रख रही है कि उत्तरी बंगाल और दक्षिणी बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड के साथ लगते पश्चिम बंगाल के जंगलमहल इलाके आदिवासी इलाकों को भी उचित प्रतिनिधित्व दे।

आज हम सरकार बनाने जा रहे हैं: शंकर घोष

वहीं, भाजपा नेता शंकर घोष ने कहा कि हमारे भाजपा परिवार से कितनी राजनीतिक हत्याएं हुई हैं, उनपर कितना अत्याचार हुआ। और आज जब हम सरकार बनाने जा रहे हैं तो जिन लोगों बलिदान से आज यह सरकार बन रही है उन्हें हम स्मरण करते हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर आज उनकी पार्टी की सरकार बन रही है। आज तक कभी किसी ने ऐसा नहीं किया जो ममता बनर्जी ने किया।

कल भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन

भाजपा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि कल एक ऐतिहासिक दिन होगा जब बंगाल में भजापा की सरकार बनेगी। पहली बार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों को जो परिवर्तन चाहिए था, वह आ गया है। सुरक्षा, विकास और मानव केंद्रित नीतियों के आधार पर काम होगा। यह हमारे लिए खुशी का दिन है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस ऐतिहासिक पल पर यहां उपस्थित हो सका।

Updated on:
08 May 2026 02:57 pm
Published on:
08 May 2026 02:22 pm