DK Shivakumar Assets: कर्नाटक के डीके शिवकुमार 1413 करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर CM बनने जा रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू और जोसेफ विजय को पीछे छोड़ दिया।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अब देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी घोषित संपत्ति 1413 करोड़ रुपये है। चुनावी हलफनामों के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकरी दी गई है।
सबसे अधिक संपत्ति के मामले शिवकुमार ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (931 करोड़) और तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय (648 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया।
दिलचस्प बात यह है कि देश के टॉप तीन सबसे अमीर मुख्यमंत्री दक्षिण भारत से हो गए हैं। तीनों को मिलाकर कुल संपत्ति 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो रही है।
| क्रमांक | नाम | कुल संपत्ति |
| 1. | डी.के. शिवकुमार | ₹1,413 करोड़ |
| 2. | एन. चंद्रबाबू नायडू | ₹931 करोड़ |
| 3. | सी. जोसेफ विजय | ₹648 करोड़ |
यह ट्रेंड राजनीति में दक्षिण के बढ़ते आर्थिक प्रभाव को भी दिखाता है। पहले ADR की 2025 वाली लिस्ट में चंद्रबाबू नायडू टॉप पर थे, उसके बाद अरुणाचल के पीमा खांडू (332 करोड़) और कर्नाटक के तत्कालीन सीएम सिद्धारमैया (51 करोड़) थे।
अब शिवकुमार के आने से पूरा टॉप-3 बदल गया। शिवकुमार की संपत्ति में सबसे बड़ा हिस्सा अचल संपत्ति का है, जो 1140 करोड़ रुपये है। चल संपत्ति 273 करोड़ है। वहीं उनकी देनदारियां भी 265 करोड़ रुपये हैं।
शिवकुमार सादगी का ढोंग नहीं करते। वे अपनी दौलत को खुलकर दिखाते हैं। उनके कपड़ों में लुई वुइटन, चैनल, प्राडा, बर्बरी और गूची जैसे विश्व प्रसिद्ध ब्रांड्स दिखते हैं।
वह घड़ियों में रोलेक्स और कार्टियर जैसे ब्रांड्स पहनते हैं। शर्ट और कुर्तों पर उनका अपना कस्टमाइज्ड 'डीके' मोनोग्राम बना होता है।
कई नेता जानबूझकर साधारण कपड़े पहनकर गरीबों का चेहरा दिखाते हैं, लेकिन शिवकुमार का स्टाइल अलग है। वे कहते हैं कि काम करने का अपना तरीका है, दिखावे का अपना।
शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने पब्लिक लाइफ में कई पद संभाले हैं। उनकी दौलत का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट, बिजनेस और अन्य निवेश से आता है।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि दक्षिण के ये मुख्यमंत्री विकास, उद्योग और निवेश पर फोकस करते दिखते हैं, जिसका असर उनकी व्यक्तिगत संपत्ति पर भी पड़ता है।
देश में कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं जिनकी कुल संपत्ति बेहद कम है। जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला की संपत्ति सिर्फ 55 लाख रुपये है। राजस्थान के भजन लाल शर्मा और ओडिशा के मोहन चरण माझी की संपत्ति करीब 1-1 करोड़ रुपये है।
| मुख्यमंत्री का नाम | कुल संपत्ति |
| उमर अब्दुल्ला | 55 लाख रुपये |
| भजन लाल शर्मा | 1 करोड़ रुपये |
| मोहन चरण मांझी | 1 करोड़ रुपये |