राष्ट्रीय

TMC: बंगाल में एक बार फिर टीएमसी नेता पर फेंके गए अंडे, पुलिस की मौजूदगी में सुकुमार दत्ता को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेरा

Eggs Thrown At TMC Leader: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता को पुलिस कस्टडी में कोर्ट ले जाते समय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया। पुलिस स्टेशन के बाहर अंडे फेंके गए, नारेबाजी हुई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
2 min read
Jun 11, 2026
TMC Crisis
टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता पर फेंके गए अंडे(फोटो-X/ANI)

TMC Crisis: टीएसमी नेता लगातार मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। बंगाल में पिछले कई दिनों से नेताओं पर अंडे फेंकने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और टीएमसी नेता सुकुमार दत्ता का नाम शामिल हो गया है। गुरूवार को पुलिस की कस्टडी में दत्ता पुलिस स्टेशन से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनपर अंडे फेंके और जमकर नारेबाजी भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सब्यसाची दत्ता पर भी फेंके गए अंडे


एक दिन पहले ही ऐसा ही एक मामला सामने आया था। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और बिधाननगर नगर निगम के पूर्व चेयरमैन सब्यसाची दत्ता को अदालत से बाहर लाए जाने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके। इससे पहले भी जब उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था, तब प्रदर्शनकारियों ने उन्हें निशाना बनाया था। सब्यसाची दत्ता को कथित जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से जुड़े एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रायगाछी स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया।

पूर्व मंत्री पर भी हमला


इसे साथ ही पूर्व मंत्री पर भी हमला हुआ था। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री उज्जवल विश्वास को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भ्रष्टाचार और राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग को लेकर नाराज लोगों ने उनके कार्यालय और आवास पर हमला किया और उन पर अंडे भी फेंके। यह घटना उनके घर पर स्थित उनके ऑफिस में हुआ।

अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला


आपको बता दें कि पार्टी के महसचिव अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। 30 मई 2026 को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बवाल मच गया था, जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के सोनारपुर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर अंडे, जूते, पत्थर और कीचड़ फेंके। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और मारपीट की कोशिश हुई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा गया। इस घटना के अभिषेक बनर्जी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Updated on:
11 Jun 2026 03:50 pm
Published on:
11 Jun 2026 03:02 pm