राष्ट्रीय

Gallantry Awards 2021: गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू महावीर चक्र से सम्मानित, इन जाबांजों के शौर्य को सम्मान

Gallantry Awards 2021 लद्दाख में गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को मंगलवार को महावीर चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने संतोष बाबू की माता और पत्नि को वीरता पुरस्कार सौंपा।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2021, 12:58 PM IST
Gallantry Awards 2021

नई दिल्ली। लद्दाख में गलवान घाटी ( Galwan Valley ) में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेते हुए शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू ( Colonel Santosh Babu ) को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) ने उनकी मां और पत्नी को पुरस्कार दिया।

इसके साथ ही ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

कर्नल संतोष बाबू गलवान घाटी में ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर तैनात थी, उसी समय चीनी सेना ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद संतोष बाबू ने आगे बढ़कर दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहीद हो गए।

वहीं नायब सूबेदार नुदूराम सोरेन को ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए शातिर हमले के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया।

ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के अंतर्गत पिछले साल जून में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए शातिर हमले का लोहा लेते हुए शहीद होने वाले हवलदार के. पलानी को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

इसी ऑपरेशन में शहीद होने वाले नायक दीपक सिंह को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उनकी पत्नी को पुरस्कार दिया।

चीनी सेना के हमले में वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हो जाने वाले सिपाही गुरतेज सिंह को भी वीर चक्र से सम्मानित किया गया। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में सिपाही गुरतेज सिंह गलवान में चीनी सेना का सामना करते हुए शहीद हो गए थे।

हवलदार तेजेंद्र सिंह को गलवान में चीनी सेना का बहादुरी से सामना करने और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप