30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gallantry Awards 2021: पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान ध्वस्त करने वाले कैप्टन अभिनंदन को मिला ‘वीरता चक्र’, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Gallantry Awards 2021: पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने वाले बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीरता चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन को ये सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। इस दौरान कई अन्य देश के जाबांजों को भी सम्मानित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 22 Nov 2021, 12:24 PM IST

Abhinandan Varthaman

नई दिल्ली। वायुसेना ( Air India ) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ( Abhinandan Varthaman ) को आज 'वीर चक्र' ( Vir Chakra ) से नवाजा गया। पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने वाले तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन कुमार को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) ने वीरता चक्र से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पाकिस्तान के खिलाफ की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक ( Balakot Airstrike ) के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट F-16 को मार गिराया था। उरी सेक्टर में भारतीय जवानों पर किए गए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ेँः Punjab: पठानकोट में आर्मी कैंट के गेट पर ग्रेनेड ब्लास्ट, हाई अलर्ट जारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विंग कमांडर अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टन हो चुके हैं। अभिनंदन वर्धमान के अलावा कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में आतंकवादियों को नाकाम करने के लिए दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।

इसके साथ ही शहीद मेजर विभूति शंकर धौंडियाल को एक ऑपरेशन में उनकी भूमिका के लिए शौर्य चक्र (मरणोपरांत) दिया गया।

मेजर विभूति शंकर ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया था और इस कार्रवाई में 200 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।

यह भी पढ़ेंः INS Visakhapatnam: नौसेना को मिला समुद्र का नया 'शहंशाह', पलक झपकते ही दुश्मन को तबाह

अभिनंदन के साहस को सलाम

बता दें कि पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के एक आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
हमले के जवाब में भारत ने 26 फरवरी को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था।
इस दौरान 27 फरवरी को LOC की तरफ बढ़ रहे पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को वापस भेजने में अभिनंदन ने बड़ी भूमिका निभाई थी।