राष्ट्रीय

GoAir के दो विमानों में आई खराबी, बीच रास्ते में ही मचा हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट लौटी फ्लाइट

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। GoAir के एक नहीं बल्कि दो विमानों में बीच आसमान में कुछ ऐसा हुआ है कि हर तरफ हड़कंप मच गया। इस बीच पायलट ने बड़ा कदम उठाते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उतारा। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

2 min read
GoAir Two Flight Returned To Delhi Airport After Technical Fault

आप भी हवाई सफर करते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण हैं। दरअसल बीते कई दिनों से अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों में खराबी की खबर ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच एक और एयरलाइंस के दो विमानों में तकनीकी खराबी की खबर से हड़कंप मच गया है। GoAir के एक विमान मुंबई से लेह के लिए निकला लेकिन, विमान में तकनीकी खराबी की वजह से इस अचानक बीच में ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। इसी तरह एयरलाइंस का एक और विमान जिसे दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी उसे भी दोबारा दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।

DGCA ने दी जानकारी
डीजीसीए की ओर से GoAir के विमानों में आई खराबी की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, गोएयर की फ्लाइट A320 के दूसरे इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। ऐसे में इस विमान को अचानक दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। इस विमान VT-WGA G8-386 ने मुंबई से लेह के लिए उड़ान भरी थी।

वहीं विमान VT-WG G8-6202 ने दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान को इंजन ओवरलिमिट की वजह से वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

15 दिन में दूसरी गड़बड़ी
गोएयर के विमान में 15 दिन के अंदर ये दूसरा गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले 5 जुलाई को भी दिल्ली से पटना जा रही Go Air की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी आई थी।

इसकी वजह से दोपहर 1.50 बजे पर पटना पहुंचने के बावजूद फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई। इस दौरान पायलट ने फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद विमान को दोबारा दिल्ली की ओर मोड़ा गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने के बाद यात्रियों के एक अन्य विमान के जरिए दोबारा पटना भेजा गया था।

सभी एयरलाइंस में बढ़ रही तकनीकी खामी की समस्या
पिछले कुछ महीनों में ज्यादा एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी खामी की समस्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा मामले स्पाइसजेट एयरलाइंस के सामने आए हैं।

एक महीने के अंदर कम से कम 8 से ज्यादा इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यही वजह है कि एविएशन सेफ्टी रेग्युलेटर DGCA ने स्पॉट चेकिंग की तो कई कमियां नजर आईं।

जांच में हुआ ये खुलासा
डीजीसीए की ओर से की गई जांच में ये पता चला कि एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से विमानों में खराबियों का पता लगाने में चूक हो रही है। यही नहीं हवाई अड्डों पर क्वालिफाइड इंजीनियरों की तैनाती भी नहीं की जा रही है। नतीजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

विमान कंपनियों को 28 जुलाई तक का वक्त
डीजीसीए की ओर से विमान कंपनियों को नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि हर फ्लाइट से पहले तय नियमों का पालन करना होगा। विमान कंपनियों को दिक्कतें दूर करने के लिए 28 जुलाई तक का वक्त दिया गया है।

यह भी पढ़ें - IndiGo Delhi-Vadodara Flight: दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो विमान को अचानक पायलट ने इस शहर में उतारा,जानिए क्या है मामला

Published on:
19 Jul 2022 04:01 pm
Also Read
View All