राष्ट्रीय

‘दूध से लेकर पेट्रोल-डीजल तक’, पिछले 48 घंटों में क्या-क्या हुआ महंगा; यहां देखें पूरी लिस्ट

Daily Essentials Expensive: पिछले 48 घंटों में देश में महंगाई का असर तेजी से देखने को मिला है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी समेत कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ने लगा है।
2 min read
• •
May 15, 2026
Daily Essentials Expensive
पिछले 48 घंटों में कई चीजों के दामों में हुआ इजाफा (Photo-AI)

Petrol Diesel Price Increase: देश में पिछले 48 घंटों के दौरान आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई अहम चीजों की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। दूध, सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी जैसी आवश्यक चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई 3 रुपये की बढ़ोतरी

शुक्रवार सुबह लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 87.67 रुपए से 90.67 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

CNG के बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के साथ शुक्रवार को सीएनजी के दामों में भी इजाफा हुई है। दिल्ली में सीएनजी 2 रुपये महंगी हो गई है। वहीं एक दिन पहले मुंबई में भी 2 रुपये सीएनजी महंगी हो गई थी। अब दिल्ली में CNG की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं मुंबई में 84 रुपये प्रति किलो है। सार्वजनिक परिवहन, ऑटो और टैक्सी सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है। 

दूध की कीमतों में भी हुआ इजाफा

दूध की कीमतों में इजाफा हुआ है। कई प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। अमूल दूध की कीमतों (Amul Milk Price Hike)  में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, वहीं इसके बाद मदर डेयरी ने दूध के दाम (Mother Dairy Price Hike) 2 रुपये बढ़ा दिए। देशभर में ये नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई है। 

कंपनियों का कहना है कि पशु चारे, ट्रांसपोर्ट और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। दूध महंगा होने का असर दही, पनीर, घी और मिठाइयों जैसी चीजों पर भी दिखाई दे सकता है।

सोना-चांदी की भी बढ़ी कीमत

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके 24 घंटे बाद ही सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी। इसमें 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) शामिल है। इसके बाद MCX से लेकर घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। 

Updated on:
15 May 2026 10:42 am
Published on:
15 May 2026 10:42 am
Also Read
View All
मेट्रो-ट्रेन चलती रहेंगी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें

Train Cancelled: 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट से रेलवे विभाग ने बिहार से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को किया कैंसिल, यहां देखें लिस्ट

चुनाव आयोग पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बोले- सिर्फ ज्ञानेश कुमार को हटाने भर से नहीं सुधरेगा सिस्टम

इस्तीफे की मांग पर इंडिया ब्लॉक का रुख सख्त, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन रहेगा जारी

West Bengal ByElection Results: शुभेंदु अधिकारी बोले- हम दोस्त बन गए, मंत्री इंद्रनील खान ने कहा- ‘डबल इंजन’ सरकार पर जनता का भरोसा