राष्ट्रीय

नक्सलवाद खात्मे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया अगला प्लान, अब रोजगार पर होगा फोकस

Amit Shah: नक्सलवाद पर बोलते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का डर खत्म हो रहा है और विकास की नई शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर सहयोग न देने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने अगले टारगेट 'रोजगार' पर फोकस की बात कही।

2 min read
May 19, 2026
अमित शाह(फोटो-ANI)

Home Minister Amit Shah On Naxalism: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दावे करते रहते हैं। उनका दावा है कि देश से नक्सलवाद सफाया कर दिया गया है। तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री ने जगदलपुर में नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर अब धीरे-धीरे डर और हिंसा की छवि से बाहर निकल रहा है और यहां विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। शाह ने दावा किया कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने सुरक्षा बलों की भूमिका की खुलकर तारीफ की और कहा कि नक्सलवाद को कमजोर करने में जवानों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। गृह मंत्री ने रोजगार पैदा करने को अगला लक्ष्य बताया।

ये भी पढ़ें

फाल्टा उपचुनाव में इलेक्शन से एक दिन पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने छोड़ा चुनावी मैदान

कांग्रेस पर बोला हमला


अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पहले की सरकारें नक्सलवाद के खिलाफ उतनी ही सख्ती दिखातीं, जितनी आज दिखाई जा रही है, तो बस्तर में शांति बहुत पहले लौट सकती थी। उनके मुताबिक, वर्षों तक राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण समस्या बनी रही।

अब रोजगार पर होगा फोकस- गृह मंत्री


केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने कहा कि फिलहाल, हमारा लक्ष्य कौशल विकास के जरिए स्वरोजगार, शिक्षा के जरिए सरकारी नौकरियां और निजी रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसके साथ ही, कौशल विकास के माध्यम से भी निजी रोजगार के अवसर पैदा करना और सहकारी समितियों के जरिए किसानों व महिलाओं दोनों को रोजगार से जोड़ना है।

'सेवा डेरा' योजना अहम- अमित शाह


गृह मंत्री अमित शाह ने 'सेवा डेरा' योजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में अब सेवा डेरा विकास के नए केंद्र बनेंगे। इन डेरे के जरिए सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाया जाएगा ताकि दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सीधे फायदा मिल सके। गृह मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, राशन, शिक्षा और आंगनवाड़ी जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि बस्तर के गांवों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।

ये भी पढ़ें

‘कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाएंगे सीएम रेवंत रेड्डी’, बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद का सबसे बड़ा सियासी दावा
Updated on:
19 May 2026 05:49 pm
Published on:
19 May 2026 05:43 pm
Also Read
View All