राष्ट्रीय

‘ड्रामा कर रही हैं ममता बनर्जी’, पूर्व सीएम के कलकत्ता हाई कोर्ट जाने पर हुमायूं कबीर का तंज, जानें बीजेपी ने क्या कहा

Humayun Kabir: हुमायूं कबीर ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि ममता बनर्जी का हाईकोर्ट जाना केवल राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है।

2 min read
May 14, 2026
humayun kabir on mamta banerjee kolkata high court
हुमायूं कबीर(फोटो-IANS)

Humayun Kabir On Mamata Banerjee: बंगाल चुनाव में परिणाम आने के बाद शुभेन्दु अधिकारी ने सीएम के तौर पर शपथ ली। चुनाव नतीजे आने के बाद से ही राज्य में सियासी ड्रामा अपने चरम पर है। चुनाव परिणाम के बाद ही शुभेन्दु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि सरकार गठन के बाद से ही राज्य में हिंसा बढ़ गई है। इसी मामले में पूर्व सीएम ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंच गई। अब इसी को लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष और चुनाव में ममता बनर्जी के धुर विरोधी हुमायूं कबीर का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने ममता बनर्जी के हाई कोर्ट जाने के कदम को ड्रामा बता दिया है।

हुमायूं कबीर ने क्या कहा?


मीडिया से बातचीत करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पोस्ट-पोल वायलेंस कहां हुआ है। कबीर ने यह भी कहा कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई घटनाओं को अब भुलाया जा रहा है। उनके मुताबिक उस समय कई लोगों की जान खतरे में पड़ी थी और कई लोगों की मौत भी हुई थी, लेकिन अब उन घटनाओं की चर्चा नहीं की जा रही।

हुमायूं कबीर ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का हाईकोर्ट जाना केवल राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने की कोशिश है। कबीर ने कहा कि यह सब लोगों का ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है और इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। यह सिर्फ एक ड्रामा है।

वंदे मातरम् पर क्या बोले कबीर?


पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य कर दिया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए कबीर ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की पहचान है और इसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी स्कूलों, कॉलेजों और कई सार्वजनिक जगहों पर यह गीत गाया जाता रहा है। ऐसे में अगर इसे फिर से स्कूलों में गाने की बात कही जा रही है तो इसमें गलत क्या है।

ममता बनर्जी नाटक कर रही हैं-बीजेपी


इस मामले में बीजेपी ने भी ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी की ओर से विधायक लक्ष्मीकांत ने कहा कि वह सिर्फ नाटक कर रही हैं। बंगाल की जनता सब समजह चुकी है। उनका राजनीतिक असर अब बंगाल में नहीं रहा।

कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची थी ममता बनर्जी


गुरुवार को ममता बनर्जी राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गई थीं। उन्होंने कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी। जिसमें उन्होंने अदालत से बंगाल के लोगों की रक्षा करने का आग्रह किया। इसके बाद कोर्ट से बाहर निकलने के बाद वकीलों के एक गुट ने ममता बनर्जी पर हमला कर दिया। इसके बाद ममता बनर्जी तुरंत कोर्ट परिसर से बाहर चली गईं।

Updated on:
14 May 2026 05:44 pm
Published on:
14 May 2026 05:40 pm
Also Read
View All
HD Deve Gowda: ‘NDA के साथ मेरा रिश्ता आखिरी सांस तक रहेगा’, राज्यसभा सीट विवाद पर देव गौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Meenakshi Natarajan: राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद बवाल मचाने पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस ​को घेरा

Rajya Sabha Election: 4 साल के लिए बीजेपी से निकाले गए थे महेश केवट, अब राज्यसभा पहुंचने की राह लगभग साफ

किताबों में पढ़ाया जाएगा राजारहाट न्यू टाउन चुनाव परिणाम- बगावत के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, जानिए क्यों

Gaurav Gogoi PM Modi: नेहरू को पीछे छोड़ मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, जश्न के बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार को घेरा