9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Passport विवाद में गुवाहाटी पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस नेता ने कहा था- CM हिमंता की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट

गुवाहाटी के क्राइम ब्रांच दफ्तर में जब कांग्रेस दिग्गज पवन खेड़ा सवालों के घेरे में थे, तब मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कहा 'असम के पेड़े का स्वाद बहुत अच्छा है।'

2 min read
Google source verification
Pawan Khera

Pawan Khera

Passport Controversy: एक तरफ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पासपोर्ट विवाद मामले में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश होने पहुंचे, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कामाख्या मंदिर में माथा टेक रहे थे। मंदिर से निकलते ही जब पत्रकारों ने उनसे पवन खेड़ा की मौजूदगी पर सवाल किया, तो उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि असम की मेहमाननवाजी और यहां के पेड़े बड़े मशहूर हैं। CM सरमा ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि महामाया मां कामाख्या के आशीर्वाद से हमारा राज्य अगले 5 सालों में आगे बढ़ेगा। असम के पेड़े का स्वाद अच्छा है।'

जानिए क्या है पूरा विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट और संपत्तियों से जुड़ा है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि उनके पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच ने उन्हें तलब किया था।

CM शर्मा का खड़गे-राहुल पर हमला

आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने पहले कड़ी कार्रवाई की धमकी दी थी और कहा था, 'आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खड़गे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वह पागलों की तरह बात करते हैं। असम पुलिस 'पाताल' से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये दस्तावेज दिए हैं। इसलिए यह मामला राहुल गांधी तक जाएगा। हमें डराने की कोशिश मत करो। यह असम है, और हमने 17 बार इस्लामी आक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।'

तीन पासपोर्ट, दुबई में बेनामी संपत्ति

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अप्रैल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास भारत, यूएई और मिस्र के पासपोर्ट हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दुबई में बेनामी संपत्ति और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी होने का भी गंभीर आरोप जड़ा था। हालांकि, सरमा परिवार इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुका है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ये दस्तावेज 'AI-जनित' यानी फर्जी हैं और इन्हें पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप्स द्वारा फैलाया जा रहा है।

पाताल से भी ढूंढ लाएगी असम पुलिस

इस बार मुख्यमंत्री का अंदाज काफी आक्रामक दिखा। उन्होंने पवन खेड़ा के हैदराबाद दौरे पर भी तंज कसा। CM सरमा ने दावा किया 'मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके आवास पर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।' उधर, पवन खेड़ा ने पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि वह भाग नहीं रहे हैं बल्कि जांच प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल गुवाहाटी की क्राइम ब्रांच इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें उधेड़ने में जुटी है।