राष्ट्रीय

Independence Day 2022 : 26 जनवरी और 15 अगस्त के झंडारोहण में क्या फर्क है? जानिए झंडा फहराने के नियम

Independence Day 2022 : 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों राष्ट्रीय पर्व के मौके पर झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन रहता है। दोनों पर्व में झंडा फहराने के नियम भी अलग-अलग हैं। स्वतंत्रता दिवस पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है।

2 min read
Independence Day 2022

Independence Day 2022 : आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत में जगह-जगह सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भी तिरंगा फहराया जाता है। हालांकि तिरंगा फहराने का यह रिवाज पहले से ही चला आ रहा है। 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर कई लोगों में काफी कंफ्यूजन रहता है। दोनों के झंड़ा फहराने के नियम अलग अलग होते है।

15 अगस्त और 26 जनवरी में क्या है अंतर
गौरतलब है कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। इसी दिन भारत को गुलामी की जंजीरों से आज़ादी मिली थी। इसके लिए भारत के कई क्रांतिकारियों ने अपनी जान की कुबानी दी थी। वहीं, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत एक गणराज्य घोषित हुआ था।

यह भी पढ़ें- Independence Day 2022: सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में नहीं मिलेगी ये सुविधा, ये 8 मार्ग भी रहेंगे बंद


दोनों में झंडा फहराने के नियम अलग
15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। दोनों मौके पर झंडा फहराने के नियम भी अलग-अलग हैं। स्वतंत्रता दिवस पर झंडे को नीचे से रस्सी खींचकर ऊपर ले जाया जाता है। इसके बाद उसे खोलकर फहराया जाता है। इसे ध्वजारोहण किया जाता है। वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है और उसे खोलकर फहराया जाता है।

यह भी पढ़ें- आजादी का 75वां महोत्सव : हर घर तिरंगा फहराने बढ़ रही भागीदारी, देखिए तस्वीरें

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री करते हैं ध्वजारोहण
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। स्वतंत्रता के दिन भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था। वैसे राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं लेकिन उन्होंने तब तक पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसलिए हर वर्ष 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री ही ध्वजारोहण करते है।

यह भी पढ़ें- सिर पर टोपी, हाथों में तिरंगा; आजादी का जश्न मनाते मुस्लिम बच्चों का वीडियो वायरल


26 जनवरी को लाल किले पर फहराया जाता है तिरंगा
26 जनवरी यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से ध्वजारोहण किया जाता है। वहीं, गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है। गणतंत्र दिवस पर देश की सैन्य ताकत व सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देशवासियों के सामने झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाती है।

Updated on:
14 Aug 2022 02:04 pm
Published on:
14 Aug 2022 02:01 pm
Also Read
View All