राष्ट्रीय

Assembly Result 2026: मतगणना के बीच BJP के लिए इन दो राज्यों से आई बुरी खबर, एक राज्य में महज 2 सीटों पर आगे

India Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में जारी मतगणना के रुझानों में बीजेपी को बंगाल, असम और पुडुचेरी में बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि केरल और तमिलनाडु में पार्टी को झटका लगा है।
2 min read
May 04, 2026
Feature image
केरल और तमिलनाडु से बीजेपी के लिए बुरी खबर (Photo-IANS)

Assembly Election Trends: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी से बीजेपी के लिए रुझानों में खुशखबरी है, लेकिन असम और तमिलनाडु से बुरी खबर है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में भी इन दोनों राज्यों में पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं रही थी। केरल में बीजेपी का खाता नहीं खुला था तो वहीं तमिलनाडु में महज 4 सीटें ही जीत पाई थी।

बंगाल में बीजेपी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक बीजेपी 174 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि टीएमसी महज 94 सीटों पर आगे है। वहीं सीपीआईएम एक सीट पर आगे है। 

रुझानों के अनुसार कांग्रेस का इस चुनाव में भी खाता नहीं खोल पा रही है। वहीं बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। 

बंगाल में ममता का किला ढहता हुआ नजर आ रहा है और बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। 

अमस में बीजेपी की वापसी

असम में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हो गई है। हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर से प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने में सफल हो गई है। अब तक के आए रुझानों में बीजेपी 79 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे चल रही है। 

पुडुचेरी में भी NDA आगे

पुडुचेरी में NDA आगे चल रही है। AINRC 8 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर जीत भी हासिल कर ली। बीजेपी भी एक सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस भी एक सीट पर आगे चल रही है।

केरल में बीजेपी के लिए बुरी खबर

केरल से बीजेपी के लिए बुरी खबर आई है। बीजेपी महज 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को इस राज्य से खुश खबरी मिली है। कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सीपीआई (एम) 25 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में चला विजय का जादू

तमिलनाडु में रुझानों में डीएमके को बड़ा झटका लगा है। वहीं एक्टर विजय का जादू चला है। एक्टर विजय की पार्टी 106 सीटों पर आगे चल रही है। स्टालिन की पार्टी DMK 49 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि ADMK 57 सीटों पर आगे चल रही है।

Updated on:
04 May 2026 12:58 pm
Published on:
04 May 2026 12:58 pm