19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bengal Election Result 2026: बीजेपी को मिल रही बढ़त पर सुवेंदु अधिकारी का आया बयान, जानें क्या कहा

BJP leading seats Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना के बीच Suvendu Adhikari ने दावा किया कि बीजेपी 130+ सीटों पर आगे है और सरकार बनाएगी। वहीं All India Trinamool Congress के साथ कड़ी टक्कर जारी है, खासकर भवानीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
suvendu adhikar defeats mamta banerjee in bhabanipur

भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले BJP नेता सुवेंदु अधिकारी (Photo-IANS)

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी 130 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी करीब 100 सीटों पर सिमटी हुई नजर आ रही है।

भवानीपुर सीट को लेकर क्या बोले सुवेंदु अधिकारी

इस दौरान उन्होंने भवानीपुर सीट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर कड़ा मुकाबला हो सकता है, लेकिन आगे की गिनती में बढ़त बीजेपी के पक्ष में जाएगी। 

उन्होंने दावा किया कि पहले राउंड में 14 बूथों में से 6 मुस्लिम बहुल थे, जहां पहले टीएमसी को भारी समर्थन मिलता था, लेकिन इस बार उसमें गिरावट दिख रही है। वहीं, हिंदू बहुल 8 बूथों पर बीजेपी को बढ़त मिली है। 

बता दें कि भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला सीएम ममता बनर्जी से है। पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। 

‘राज्य में सत्ता विरोधी लहर’

बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर है। साथ ही कहा कि हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण बीजेपी के पक्ष में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोटों में भी इस बार बंटवारा देखने को मिल रहा है, खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल के विकास को लेकर दी गई गारंटी का असर चुनावी नतीजों में दिख रहा है। हालांकि उन्होंने अंतिम नतीजों के लिए 11 बजे तक इंतजार करने की बात कही।

बंगाल में बीजेपी को बढ़त

वहीं, अब तक आए रुझानों में बंगाल में बीजेपी की सरकार बनता हुई नजर आ रही है। बीजेपी 157 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 115 सीटों पर आगे है। इस बार भी लेफ्ट और कांग्रेस अपना प्रभाव नहीं दिखा पाई है।

दरअसल, प्रदेश में दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।