
Tamil Nadu Election Result 2026(AI Image-ChatGpt)
Tamil Nadu Election Result 2026: पांच राज्यों में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में सरकार बनाने के लिए आज चुनाव परिणाम जारी हो रहे हैं। साउथ के दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन होता हुआ दिख रहा है। केरल में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं तमिलनाडु में भी भारी उलटफेर देखने को मिल रहा है। पिछले पांच सालों से डीएमके सरकार राज्य में चल रही थी। अब रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके(TVK) ने बढ़त बनाई हुई है। ऐसा लग रहा है कि तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। वहीं एमके स्टालिन की पार्टी तीसरे नंबर रह सकती है।
शुरूआती चुनावी परिणाम को देखते हुए एमके स्टालिन ने अपनी हार मान ली है। पार्टी दफ्तर से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें पार्टीब की ओर से जश्न की तैयारी को अब समेटा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी दफ्तर में लगे टेंट को हटाया जा रहा है। इससे ये बात कन्फर्म हो गई है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी हार मान ली है। रुझान के अनुसार तमिलनाडु में टीवीके सरकार बन सकती है।
रुझानों में डीएमके को एएआईएडीएमके ने पीछे छोड़ दिया है। एआईडीएमके तमिलनाडु में 70 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। एएआईडीएमके का बीजेपी के साथ गठबंधन है। चुनाव परिणाम आने तक एआईडीएमके तमिलनाडु में दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है।
चुनाव के बाद और रिजल्ट से पहले एक्टर विजय लगातार मंदिर जा रहे थे। विजय ने चुनाव के दौरान ही लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की थी। उनकी घोषणा में महिलाओं को शादी के समय 8 ग्राम सोना देना शामिल था। इस घोषणा की राज्य में बहुत चर्चा भी हुई।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ और वोटिंग का प्रतिशत 85.14 तक पहुंच गया। राज्य में फिलहाल एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है। विपक्षी खेमे में एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन है, जबकि अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी टीवीके भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।
Updated on:
04 May 2026 10:59 am
Published on:
04 May 2026 10:54 am
