राष्ट्रीय

भारत दुनिया की टॉप-5 सैन्य शक्तियों में शामिल, देश का परमाणु भंडार 190 वारहेड पहुंचा, पाकिस्तान पीछे

India का परमाणु भंडार 190 वारहेड तक पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं। SIPRI के अनुसार भारत का रक्षा बजट 92.1 अरब डॉलर रहा और वह सैन्य खर्च में दुनिया में पांचवें स्थान पर है।

2 min read
Jun 08, 2026
nuclear
भारत के पास 190 परमाणु हथियार (X Photo)

India Nuclear Arsenal: भारत ने अपनी परमाणु ताकत को और मजबूत किया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार साल की शुरुआत तक भारत के पास करीब 190 परमाणु वारहेड होने का अनुमान है। वहीं पाकिस्तान का परमाणु भंडार करीब 170 वारहेड पर बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत लगातार अपने परमाणु कार्यक्रम का आधुनिकीकरण कर रहा है। अब भारत का ध्यान ऐसे लंबी दूरी के हथियार विकसित करने पर ज्यादा है, जो चीन के किसी भी हिस्से तक पहुंचने में सक्षम हों।

ऑपरेशन सिंदूर का भी हुआ जिक्र

रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस और मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनकी भूमिका परमाणु गतिविधियों से जुड़ी हो सकती थी। हालांकि संस्थान ने यह भी कहा कि दोनों देशों ने हालात को और ज्यादा गंभीर होने से रोकने के लिए कदम उठाए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भारत और पाकिस्तान ने पहली बार युद्ध के दौरान साइबर ऑपरेशन का इस्तेमाल किया, जो आधुनिक युद्ध की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।

भारत दुनिया की टॉप-5 सैन्य शक्तियों में शामिल

भारत साल 2025 में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना रहा। देश का रक्षा बजट बढ़कर 92.1 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है। रक्षा खर्च के मामले में भारत से आगे केवल अमेरिका, चीन, रूस और जर्मनी हैं। इसके अलावा साल 2021 से 2025 की अवधि में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक भी रहा। वैश्विक हथियार आयात में भारत की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई।

पाकिस्तान भी बढ़ा रहा है अपनी क्षमता

पाकिस्तान ने 2025 के दौरान नए परमाणु हथियार ले जाने वाली प्रणालियों के विकास पर काम जारी रखा। SIPRI का मानना है कि आने वाले दशक में पाकिस्तान का परमाणु भंडार और बड़ा हो सकता है। अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल सहित नौ परमाणु शक्ति संपन्न देश अब राष्ट्रीय शक्ति के साधन के रूप में परमाणु हथियारों पर पहले से ज्यादा निर्भर हो रहे हैं।

जनवरी 2026 तक दुनिया में कुल 12,187 परमाणु हथियार होने का अनुमान लगाया गया है। इनमें से करीब 9,745 सैन्य भंडार में मौजूद हैं । लगभग 4,012 वारहेड सक्रिय सैन्य बलों के पास तैनात हैं।

अमेरिका, रूस और चीन भी बढ़ा रहे हैं तैयारी

दुनिया के लगभग 86 प्रतिशत परमाणु हथियार अमेरिका और रूस के पास हैं। दोनों देश अपने परमाणु को आधुनिक बनाने में जुटे हैं। वहीं चीन भी तेजी से अपने परमाणु भंडार का विस्तार कर रहा है। अनुमान है कि उसके वारहेड की संख्या 600 से बढ़कर 620 तक पहुंच गई है।

Updated on:
08 Jun 2026 05:44 pm
Published on:
08 Jun 2026 05:42 pm
Also Read
View All
तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बीच जानिए ममता बनर्जी के विद्रोह की कहानी- कांग्रेसियों को क्यों कहा था ‘तरबूज’

‘जिन्होंने बंगाल के लोगों पर अत्याचार किए हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’, TMC नेता जहांगीर खान की गिरफ्तारी पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी को घेरा

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 20 बागी MP ने ओम बिरला को सौंपा पत्र, NDA को किया समर्थन

‘मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था, मैंने ठुकरा दिया, TMC पर आए संकट के बीच सांसद सौगता रॉय का बड़ा दावा

TMC सांसदों ने ममता बनर्जी को दिया धोखा! भूपेंद्र यादव से मुलाकात पर सौगत रॉय का बड़ा बयान