राष्ट्रीय

Indian Navy और NCB का समंदर में बड़ा एक्शन, पाकिस्तानी नाव से जब्त की 200 किलो हेरोइन

ड्रग्स के खिलाफ इंडियन नेवी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई की खबर सामने आई है। मामला देश के दक्षिण राज्य का है। यहां नेवी ने पाकिस्तान की एक बोट को भी सीज किया है।

2 min read
Indian Navy And NCB Big Operation In Sea 200 KG Heroin Seized From Pakistani Boat

शुक्रवार का दिन इंडियन नेवी और एनसीबी के लिए अच्छा रहा। नेवी और एनसीबी को कोच्चि में समंदर में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है, वहीं दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई और गुजरात के जाम नगर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कोच्चि के तट के पास समंदर में एक पाकिस्तानी नाव से 200 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। इतना ही नहीं, एजेंसी ने 6 विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तानी बोट में था मौत का सामान
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से पाकिस्तान की जिस बोट को पकड़ा गया है, उसमें बड़ी मात्रा में मौत का सामान था। दरअसल दरिया के रास्ते सीमा के उस पार से देश में 200 किलोग्राम हेरोइन लाई जा रही थी।

इस हेरोइन की कीमत 2000 करोड़ रुपए है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नागरिक पाकिस्तान के हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें - नशे के करोबार पर कसेगी नकेल, गोरखपुर में खुलेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र

पुलिस ने बताया कि स्वापक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो और भारतीय नौसेना के संयुक्त अभियान में यह मादक पदार्थ जब्त किया गया।

गुजरात से महाराष्ट्र तक एक्शन
कोच्ची के अलावा ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ एनसीबी का एक्शन अन्य राज्यों में भी जारी है। इसी कड़ी में एनसीबी ने गुजरात के जामनगर से लेकर मुंबई में भी एक्शन लिया है।


NCB ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एजेंसी ने करीब 120 करोड़ रुपए मूल्य के 60 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मेफेड्रोन (एमडी) को जब्त किया है और सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। खास बात यह है कि, इस मामले में एनसीबी ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें - नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़ा 3 करोड़ का गांजा

Published on:
07 Oct 2022 11:57 am
Also Read
View All
NEET पेपर लीक का नासिक कनेक्शन: पहली डिजिटल कॉपी वहीं बनी, मोबाइल नहीं पोर्टेबल स्कैनर से हुआ खेल

CBI डायरेक्टर के चयन पर घमासान: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, प्रक्रिया को बताया पक्षपाती

एच डी कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के बीच सब ठीक नहीं, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में अनबन

‘मुझे CM बना रहे थे’, विजय को सपोर्ट करने वाले VCK प्रमुख का बड़ा बयान, फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज

Explainer : व्हाट्सएप ग्रुप, ‘गेस पेपर’ और 135 सवालों की मैचिंग, आखिर कैसे रचा नीट पेपर लीक का चक्रव्यूह, समझें पूरा नेक्सस