2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे के करोबार पर कसेगी नकेल, गोरखपुर में खुलेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र

नशे के करोबार पर नियंत्रण के लिए गोरखपुर जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ भूमि विभाग को आवंटित की गई है। जल्द ही कार्यालय का निर्माण शुरू होगा।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मादक पदार्थो के काले कारोबार पर रोक लगाने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गोरखपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का क्षेत्रीय केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय केंद्र खोलने के लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ जमीन विभाग को आवंटित कर दी गई है। जल्द ही केंद्र का निर्माण शुरू किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में नशाखोरी पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर हैं। वे लगातार नशे के कारोबार को रोकने का निर्देश जारी कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने गोरखपुर में नशे का कारोबार करने वालों के साथ सख्ती से निपटन का निर्देश जारी किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। इसी के तहत अब गोरखुपर में नारकोटिक्स ब्यूरो का क्षेत्रीय केंद्र खोलने का फैसला किया गया है।

इस केंद्र के खुलने से नेपाल एवं बिहार बार्डर सहित आसपास के जिलों में नशे के कारोबार को रोकने में मदद मिलेगी और निगरानी तेज हो सकेगी। इसलिए केंद्र जल्द से जल्द स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन द्वारा केंद्र खोलने के लिए गोरखपुर में दो एकड़ भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। जिला प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए चरगांवा में 1.6 एकड़ जमीन चिह्नित कर एनसीबी को आंवटित कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां क्षेत्रीय केंद्र का निर्माण शुरू हो जाएगा।

उपजिलाधिकारी सदर कुलदीप मीणा ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने को सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नशामुक्ति के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि नशा के कारोबारियों पर योजनाबद्ध तरीके से कठोर कार्रवाई की जाए। ताकि इस कारोबार को जड़ से समाप्त किया जा सके। कारोबारियों से सख्ती से निपटने के लिए ही एनसीबी का क्षेत्रीय केंद्र खोलने की कवायद शुरू हुई है। इसके लिए चरगांवा में 1.6 एकड़ भूमि विभाग को आवंटित की गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग