
भिलाई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कुम्हारी पुलिस की मदद से 300 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास दो बोलेरो कार की जांच की गई। कार की छत में छुपा कर गांजा ले जाया जा रहा था। विशाखापटनम निवासी पंपा पुष्पा राव और कोडीरिया बाबूराव कार चला रहे थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गांजा की कीमत 3 करोड़ रुपए है। गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि बुधवार को मध्यप्रदेश मंदसोर की एनसीबी की टीम ने मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि ओडिशा से बोलेरो ओआर-18 सी 0855 और ओआर 24 बी 6505 में गांजा भरा है। तस्कर महाराष्ट्र की जा रहे हैं। तत्काल कुम्हारी टोल नाका के नाकेबंदी कराई गई। एनसीबी और कुम्हारी पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरु की। उसी समय दोनों बोलेरो कार पहुंची।
कार को चेक किया गया तो कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार की छत को काटा गया तो उससे गांजे के पैकेट गिरने लगे। जब गांजा के पैकेट्स का वजन कराया गया तो 300 किलो निकला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों विशाखापट्टनम निवासी है। ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा को लोड किया और नागपुर में दूसरे तस्कर को देने जा रहे थे। इसके एवज में 50 हजार रुपए मिलता। एनसीबी की टीम दोनों दोनों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मंदसौर ले गई।
Published on:
30 Sept 2022 01:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
