राष्ट्रीय

IndiGo Crisis: उड़ानों पर मार-यात्री बेहाल, मनमाना किराया वसूली; देशभर के इन हवाई अड्डों पर मची अफरा-तफरी

IndiGo Crisis: देशभर के कई हवाई अड्डों पर यात्री परेशान रहे। इंडिगो एयरलाइंस की सैकड़ों उड़ाने अचानक से रद्द कर दी गईं। अन्य एयरलाइंस मनमाना किराया वसूली करने लगीं।
2 min read
Dec 06, 2025
IndiGo Crisis
इंडिगो संकट: उड़ानों पर मार, यात्री बेहाल (इमेज सोर्स: IANS)

IndiGo Crisis: चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के पायलट और केबिन क्रू की कमी से आठ घंटे के भीतर 62 उड़ानें रद्द या विलंबित हो गईं। इसमें 40 उड़ानें पूरी तरह रद्द हुईं, जबकि 22 उड़ानें दो से छह घंटे तक विलंबित रहीं।

यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटरों पर किया विरोध प्रदर्शन

इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन समस्या से हजारों यात्री फंस गए और यात्रियों ने एयरलाइंस काउंटरों पर विरोध प्रदर्शन किया। वेबसाइट पर उड़ानों को 'ऑन टाइम' दिखाया जाता रहा। टिकट दरों में भारी वृद्धि देखी गई-चेन्नई से कोयंबटूर के लिए 60,000 रुपए, तिरुचि के लिए 41,000 रुपए तक टिकट बिके। केवल एयर इंडिया और स्पाइसजेट का संचालन जारी रहा।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: यात्री टर्मिनल पर फंसे

इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानों के अचानक रद्द होने से शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआई) पर यात्री घंटों टर्मिनल पर फंसे रहे। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को खास तौर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा पर मनमाना किराया वसूली

इंडिगो के परिचालन में आई बाधा ने कोलकाता-जयपुर मार्ग समेत अन्य उड़ानों को बाधित कर दिया है, जिससे क्रिसमस और न्यू ईयर की अग्रिम बुकिंग कराने वाले यात्री संकट में हैं। अन्य एयरलाइंस मनमाना किराया वसूल रही हैं, जिससे कोलकाता से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु का किराया दोगुना से अधिक हो गया है। कोलकाता-दिल्ली किराया 70000 से अधिक पहुंचा। शनिवार की सभी टिकटें सोल्ड आउट हो गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 3 तारीख से शुक्रवार दोपहर तक इंडिगो के 92 विमान रद्द हुए है।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: 102 उड़ानें रद्द

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को लगातार चौथे दिन व्यवधान जारी रहने के कारण इंडिगो की कम से कम 102 उड़ानें रद्द कर दी गईं। अन्य एयरलाइनों ने अचानक अपने किराए बढ़ा दिए हैं। दिल्ली-बेंगलुरु मार्ग पर जहां सामान्य किराया 6 से 9 हजार रुपए के बीच होता था मगर अभी किराया बढ़कर वर्तमान किराया 11,000 से 53 हजार रुपए तक हो गया है।

Updated on:
06 Dec 2025 12:39 am
Published on:
06 Dec 2025 12:06 am
Also Read
View All
म्यांमार आतंकी ट्रेनिंग केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को मिली जमानत, कोर्ट ने दिल्ली न छोड़ने का दिया निर्देश

शहजाद पूनावाला ने BJP छोड़ने के फैसले पर खोला राज, बोले- 2024 चुनाव के बाद ही बना लिया था राजनीति से बाहर निकलने का मन

TMC Crisis: पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह बदलने पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- चुनाव आयोग की समझदारी पर टिप्पणी करना मेरा काम नहीं

Supreme Court: उच्च शिक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्राइवेट यूनिवर्सिटी नहीं है मुनाफा कमाने की संस्था, राज्यों से मांगा ब्यौरा

MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल