राष्ट्रीय

IndiGo Delhi-Vadodara Flight: दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो विमान को अचानक पायलट ने इस शहर में उतारा,जानिए क्या है मामला

अगर आप विमान से यात्रा करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से वडोदरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को अचानक पायलट ने किसी दूसरे ही शहर में लैंड करवा दिया। जब यात्रियों को पता चला तो हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी खुद डीजीसीए ने दी है।

2 min read
Indigo Delhi Vadodara Flight Diverted To Jaipur Due To Vibrations In Engines DGCA

हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से वडोदरा जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को पायलट ने अचानक किसी दूसरे ही शहर में उतार दिया। यात्रियों को जैसे ही पता चला हड़कंप मच गया। हर किसी को चिंता सताने लगी। दरअसल इंडिगो के विमान के इंजन में खराबी के बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षित रूप से उसे जयपुर के एयरपोर्ट पर उतारा गया था। ये घटना गुरुवार देर रात की है। इसको लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि करते हुए इसकी जांच के आदेश भी दिए हैं।

इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली और वडोदरा के बीच चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-859 को 14 जुलाई, 2022 को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट के टेकऑफ करने के बाद कुछ सेकंड के लिए विमान के इंजन में कंपन महसूस किए गए थे।

यही वजह है कि पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एहतियात के तौर पर फ्लाइट को जयपुर की ओर डायवर्ट करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें - SpiceJet की दुबई की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, DGCA ने मांगी सफाई

DGCA ने दिए जांच के निर्देश
डीजीसीए की ओर से इंडिगो विमान के इंजन में कंपन को लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीजीसीए ने कहा, इंडिगो की दिल्ली से वडोदरा की उड़ान को एहतियात के तौर पर जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया था। इस मामले की बारीकी से जांच की जाए और जल्द रिपोर्ट दी जाए।

जांच करने वाले DGCA के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, बीते 4 महीनों में, कम से कम एक प्रैट एंड व्हिटनी और तीन सीएफएम इंजन खराब हुए हैं और उन्हें बंद करने का आदेश दिया गया था। अब इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

स्पाइसजेट के विमानों में भी लगातार आ रही तकनीकी खराबी
बता दें कि इन दिनों हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंडिगो से पहले स्पाइसजेट के विमानों में भी लगातार तकनीकी खराबी के खबरें सामने आती रही हैं।

स्पाइसजेट के विमानों में सिर्फ 18 दिन में 8 तकनीकी खराबी के मामले सामने आने के बाद डीजीसीए की ओर से स्पष्टीकरण भी मांग गया है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

Published on:
15 Jul 2022 11:27 am
Also Read
View All