राष्ट्रीय

लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ Apple iPhone 18 Pro का फोटो-वीडियो, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर हुआ था साइबर हमला

iPhone 18 Pro Leaked Latest Update: iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले फोटो-वीडियो लीक हो गया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर कथित साइबर हमले के बाद डार्क वेब पर 2 लाख से अधिक फाइलें अपलोड कर दी गई।
2 min read
• •
Jun 30, 2026
iPhone 18 Pro Leaked Latest Update
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले फोटो-वीडियो लीक (इमेज सोर्स: एक्स यूजर Kishu पोस्ट स्क्रीनशॉट)

iPhone 18 Pro Leaked Photo-Videos: ऐप्पल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सितंबर में लॉन्च होने वाला iPhone 18 Pro का फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। निश्चिततौर पर ऐप्पल के लिए ये एक बड़ा झटका है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सप्लायर ‘टाटा इलेक्ट्रानिक्स’ पर हुए साइबर हमले के बाद हजारों नहीं, बल्कि 2 लाख से ज्यादा फाइलें ‘डार्क वेब’ पर धड़ल्ले से डाल दी गई। इन फाइलों में iPhone 18 Pro के पार्ट्स, टेस्टिंग, बैटरी मॉड्यूल, कैमरा पार्ट्स और चिप्स की जानकारी मौजूद है। हालांकि इन दस्तावेजों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐप्पल की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

डार्क वेब पर कैसे पहुंचीं सीक्रेट फाइलें?

सोशल मीडिया पर iPhone 18 Pro के कथित ड्रॉप टेस्ट से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें ग्रे-रंग के एक Pro मॉडल की टेस्टिंग दिखाई दे रही है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Apple और Tata Electronics पर क्या होगा असर?

बता दें ऐप्पल अपने सप्लायर नेटवर्क और प्रोडक्ट डेवलपमेंट से जुड़ी जानकारी को बेहद गोपनीय रखती है। अगर यह कथित लीक सही साबित होता है, तो इससे कंपनी की सप्लाई चेन, बिजनेस रणनीति और आने वाले प्रोडक्ट्स की गोपनीयता पर असर पड़ सकता है।

‘टाटा इलेक्ट्रानिक्स’ इस समय Apple की सबसे अहम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स में शामिल है। कंपनी न सिर्फ कई जरूरी पार्ट्स सप्लाई करती है, बल्कि भारत में iPhone की असेंबलिंग भी करती है। ऐसे में इस घटना का असर दोनों कंपनियों के कारोबारी रिश्तों पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल Apple और ‘टाटा इलेक्ट्रानिक्स’ की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि दोनों कंपनियां इस साइबर हमले की जांच कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टाटा इलेक्ट्रानिक्स’ ने जांच के दौरान कुछ इंटरनल सिस्टम्स की एक्सेस सीमित कर दी है और फॉरेंसिक जांच के लिए एक ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म की मदद ली है।

Apple हर साल सितंबर में अपने नए iPhone मॉडल लॉन्च करती है। माना जा रहा है कि इस बार भी iPhone 18 सीरीज इसी दौरान पेश की जाएगी। ऐसे समय में सामने आया यह कथित डेटा लीक कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

Updated on:
30 Jun 2026 07:52 pm
Published on:
30 Jun 2026 07:52 pm
Also Read
View All
‘राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता’, CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले बीजेपी के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी, JDU ने क्या कहा?

दशकों की दुश्मनी भूलकर तृणमूल और वामदल के बीच बनी बात, चुनाव आयोग पर एम बेबी और ममता साथ-साथ

सुप्रीम कोर्ट का आदेश शेयर कर महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल, ‘न्यायपालिका भी संविधान से ऊपर नहीं’, CEC की बेटी को क्यों मिली राहत?

बिहार के बाद अब दिल्ली की बारी, राजधानी में दस्तक देगी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, रविवार को बड़ी बैठक

डीएमके, भाजपा और एआइएडीएमके पर बरसे सीएम विजय, मदुरांतकम उपचुनाव में मांगा जनसमर्थन