राष्ट्रीय

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता, ईरान में 3 दिन रहेगा शोक

Iran ने अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए PM MODI मोदी को न्योता भेजा। 4 से 6 जुलाई तक तेहरान में कार्यक्रम होगा, जिसमें करोड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
2 min read
Jun 24, 2026
Iran latest War
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई (IANS Photo)

Iran Khamenei Funeral Invites PM Modi: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पीएम मोदी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं।

तेहरान में होगा बड़ा अंतिम संस्कार कार्यक्रम

खामेनेई के सम्मान में 5 से 9 जुलाई के बीच कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होंगे, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं। इन कार्यक्रमों में खामेनेई को अंतिम विदाई दी जाएगी और उनके योगदान को याद किया जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को मशहद में अंतिम सम्मान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनाजे में 2 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान प्रशासन को उम्मीद है कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। तेहरान में 5 और 6 जुलाई को छुट्टी का ऐलान किया किया गया है। वहीं अली खामेनेई को 9 जुलाई को उनके जन्मस्थान मशहद शहर में दफनाया जाएगा। इन स्थानों पर भी सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

युद्ध के कारण टला था अंतिम संस्कार

अली खामेनेई का अंतिम संस्कार पहले मार्च में होना था, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण इसे टाल दिया गया था। बताया गया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद शुरू हुए युद्ध में खामेनेई की मौत हुई थी।खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद संभाला। 1979 में इस्लामिक गणराज्य की स्थापना के बाद वह इस पद पर पहुंचने वाले तीसरे व्यक्ति बने।

मोजतबा खामेनेई संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

मोजतबा खामेनेई भी उस हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और कई अन्य अधिकारी मारे गए थे। पद संभालने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से ज्यादा नजर नहीं आए हैं और केवल आधिकारिक बयानों के जरिए अपनी बात रखते हैं। अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है।

Published on:
24 Jun 2026 04:47 pm