राष्ट्रीय

HD Deve Gowda: ‘NDA के साथ मेरा रिश्ता आखिरी सांस तक रहेगा’, राज्यसभा सीट विवाद पर देव गौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Karnataka Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा सीट को लेकर भाजपा-जेडी(एस) में मतभेद की अटकलों के बीच एचडी देव गौड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ उनका रिश्ता किसी पद या सीट का मोहताज नहीं, बल्कि आखिरी सांस तक कायम रहेगा।

2 min read
Jun 10, 2026
H. D. Deve Gowda
राज्यसभा सीट को लेकर अटकलों पर देव गौड़ा का बड़ा बयान (X)

HD Deve Gowda on NDA Alliance: कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव को लेकर जनता दल (सेक्युलर) और भाजपा (BJP) के रिश्तों में खटास की अटकलों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा (HD Deve Gowda) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एनडीए (NDA) के साथ उनका रिश्ता किसी पद या सीट पर आधारित नहीं है और यह गठबंधन उनकी आखिरी सांस तक कायम रहेगा।

राज्यसभा सीट को लेकर उठे थे सवाल

दरअसल, भाजपा (BJP) ने कर्नाटक से राज्यसभा की एक सीट के लिए एम. नागराजा (M. Nagaraja) को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि जेडी को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है और भाजपा-जेडी (एस) गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हालांकि, देव गौड़ा ने इन तमाम अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।

आखिरी सांस तक रहेगा NDA से रिश्ता

बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, NDA के साथ हमारा रिश्ता मेरी आखिरी सांस तक बना रहेगा। एक राज्यसभा सीट के आधार पर गठबंधन के भविष्य का आकलन नहीं किया जाना चाहिए।

PM मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ

93 साल के देव गौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के बीच संबंध केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत भी हैं। उन्होंने कहा, पिछले 10 सालों से मेरे प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। मैंने हमेशा उनके नेतृत्व का समर्थन किया है। मैंने स्वयं कुमारस्वामी को सलाह दी थी कि उन्हें मोदी जी के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मेरा उनके साथ रिश्ता किसी राज्यसभा सीट के लिए नहीं है।

देव गौड़ा ने आगे कहा कि वर्तमान समय में मोदी जैसा नेतृत्व देश में दूसरा कोई नहीं है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक ताकत बढ़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की साख मजबूत हुई है।

एक सीट से नहीं टूटेगा गठबंधन

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल एक राज्यसभा सीट को लेकर एनडीए और जेडी(एस) के रिश्तों पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा और जेडी(एस) का गठबंधन मजबूत है और भविष्य में भी जारी रहेगा।

Also Read
View All
Meenakshi Natarajan: राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद बवाल मचाने पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस ​को घेरा

Rajya Sabha Election: 4 साल के लिए बीजेपी से निकाले गए थे महेश केवट, अब राज्यसभा पहुंचने की राह लगभग साफ

किताबों में पढ़ाया जाएगा राजारहाट न्यू टाउन चुनाव परिणाम- बगावत के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, जानिए क्यों

Gaurav Gogoi PM Modi: नेहरू को पीछे छोड़ मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, जश्न के बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार को घेरा

केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सदस्यों ने तालियां बजाकर PM मोदी को दिया सम्मान, विशेष प्रस्ताव किया पास