राष्ट्रीय

केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, क्या कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं?

Shashi Tharoor: शशि थरूर में सोशल मीडिया साइट पर लिखकर सॉरी बोला है। थरूर वी.डी. सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। इस बात को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस में सब ठीक है की नहीं? केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला भी पार्टी से नाराज बताये जा रहे हैं।

2 min read
शशि थरूर(फोटो-IANS)

Kerala New CM: करीब 10 दिनों के उठापटक के बाद कांग्रेस ने केरल में अपने नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने वी.डी. सतीशन को केरल की जिम्मेदारी दे दी है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को होने जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। लेकिन इसी बीच ऐसी जानकारी सामने आई जिससे कांग्रेस में सब ठीक नहीं होने के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने जानकारी दी है कि वो केरल के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

ये भी पढ़ें

NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: NTA से जुड़े लातूर के प्रोफेसर PV कुलकर्णी CBI के हत्थे चढ़े

थरूर ने क्या बताया कारण?


सोशल मीडिया साइट 'X' पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि मुझे अपने सहयोगी और केरल के नए सीएम वी.डी. सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न हो पाने का अफसोस है। मैं इस वीकेंड बोस्टन में रहूंगा। उन्होंने कहा कि वो अपने कॉलेज के 50वें एनिवर्सरी रीयूनियन में भी हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में रहेंगे। जिस कारण मैं इस समारोह में उपस्थित नहीं रह पाऊंगा। इसके लिए माफी। हालांकि थरूर के इस पोस्ट को राजनितिक चश्मे से भी देखा जा रहा है। इस बात की चर्चा है कि थरूर जानबूझकर इस समारोह से दूरी बना रहे हैं।

कई बार कांग्रेस से ठन चुकी है


शशि थरूर की पार्टी से कई बार ठन चुकी है। केरल चुनाव से पहले भी इलेक्शन को लेकर हुई कई बैठकों से थरूर दूरी बना चुके हैं। साथ ही कई बार ऐसा बयान भी दे देते हैं, जिससे पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। इस साल के शुरुआत में कांग्रेस जहां पीएम पर संविधान को नहीं मानने वाले बता रहे थे, वहीं थरूर ने पीएम के पक्ष में बयान दे दिया था। एक समय में इनके बीजेपी में जाने की भी खूब चर्चा थी।

इसके अलावा वी.डी. सतीशन को सीएम बनाने के बाद केसी वेणुगोपाल और पूर्व गृह मंत्री आउट कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला भी पार्टी से नाराज बताये जा रहे हैं। हालांकि वेणुगोपाल ने इसपर अपना पक्ष रखते हुए बोला कि यह हाई कमान का फैसला है और मैं इसके साथ हूं।

चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस


कांग्रेस ने इस चुनाव में 10 साल से सत्ता पर काबिज पिनाराई विजयन की सरकार को हरा दिया। केरल में कांग्रेस के अगुवाई में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 02 सीटें हासिल हुई। इसमें कांग्रेस ने अकेले 63 सीटों पर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें

वर्क फ्रॉम होम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, स्टाफ दो दिन करेंगे घर से काम, सोमवार, शुक्रवार वर्चुअल सुनवाई होगी
Updated on:
15 May 2026 08:13 pm
Published on:
15 May 2026 08:11 pm
Also Read
View All