अधिकारियों ने मात्र तीन महीने में 6 लाख रुपए चाय पार्टी कर ली। लोक प्रशासन विभाग द्वारा 2 फरवरी को जारी किया गया यह आदेश आम लोगों को हैरान कर देने वाला है।
केरल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सचिवाल में अधिकारियों एक, दो, तीन नहीं बल्कि 6 लाख रुपए की चाय गटक गए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 3 महीने में ही इतने रुपए चाय पार्टी कर ली। सचिवालय में मुख्य सचिव और विभाग के सचिवों के चाय भोज के विवरण जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने तीन महीनों में चाय पर लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए। सरकार ने इस राशि को स्वीकृत करने का आदेश भी जारी कर दिया है। लोक प्रशासन विभाग द्वारा 2 फरवरी को जारी किए गए इस आदेश से आम आदमी हैरान हो गए।
हर कोई सोच रहा है कि यह कैसी चाय है। अधिकारियों ने बीते साल अक्टूबर में 2,06,385 रुपए, नवंबर में 1,97,286 रुपए और दिसंबर में 2,01,763 रुपए खर्च कर डाले। इस तरह से सिर्फ तीन महीनों में चाय पर कुल 6,05,434 रुपए सरकारी खजाने से उड़ा दिए। मुख्य सचिव और अन्य विभागीय सचिवों तीन महीन में छह लाख रुपए की चाय पी गए।
अन्य प्रयोजनों के लिए राशि शीर्षक से एक आदेश जारी किया गया। यह राशि सचिवालय के अंतर्गत स्थित इंडियन कॉफी हाउस को आवंटित की गई। सरकार द्वारा वित्तीय संकट के स्पष्टीकरण के दौरान जारी किए गए इस आदेश ने पहले ही काफी चर्चाएं छेड़ दी हैं। जनता अब सरकार से सवाल पूछ रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियां दे रहे हैं।
इस खुलासे के बाद आम जनता और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आर्थिक संकट और महंगाई के दौर में सरकारी खजाने से चाय पर इतनी बड़ी राशि कैसे खर्च की जा सकती है। सोशल मीडिया पर इस 'महंगी चाय' को लेकर सरकार को जमकर घेरा जा रहा है और प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है।