राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड: बाल नहीं थे, इसलिए ले ली जान? पुलिस से बताया केस का अपडेट

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने केस का अपडेट बताया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिया के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।
2 min read
Jun 26, 2026
Lohagad Fort Case
केतन अग्रवाल मर्डर केस। (फोटो सोर्स- @Vishii14)

केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच तेजी से चल रही है। इस बीच, यह भी खुलासा हुआ है कि केतन के बाल नहीं थे, इस वजह से सिया उससे चिढ़ती थी, यही वजह रही कि उसने केतन की हत्या कर दी। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने यह दावा किया है।

इस बीच, केतन अग्रवाल हत्या केस में पुलिस ने भी बड़ा अपडेट दिया है। डिप्टी एसपी गजानन टोम्पे ने बताया- अब तक की हमारी जांच के तहत, कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और हमने कुछ बयान कोर्ट के सामने भी पेश किए हैं।

उन्होंने आगे कहा- हम और जानकारी भी जुटा रहे हैं और हमारी जांच आगे बढ़ रही है। हमें केतन के परिवार से पूरा सहयोग मिल रहा है। हम आज सिया के भाई से भी पूछताछ कर रहे हैं और उसका बयान ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री से मिले पिता

इस बीच, केतन के पिता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। पिता ने कहा कि यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी क्रूर साजिश है।

केतन के पिता ने सीएम फडणवीस को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को जन्मदिन के बहाने मौत के घाट उतार दिया।

पिता ने मांग की कि दोनों आरोपियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो और उन्हें मौत की सजा मिले, ताकि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों को सबक मिले।

सीएम फडणवीस ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी छूट दी गई है और मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है।

जेल में सिया और चेतन

बता दें कि केतन की हत्या के मामले में पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

फोन कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन डेटा और चैट्स से साबित हो रहा है कि दोनों ने साजिश रचकर केतन की हत्या की। दोनों के बीच 2000 से ज्यादा कॉल्स और 238 घंटे से अधिक बातचीत हुई।

जांच में और क्या सामने आया?

पुलिस सिया और चेतन के फोन डेटा, चैट्स, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने केतन को मारने की तीन बार कोशिश की थी।

दो बार प्लान फेल हो गया, तीसरी बार लोहागढ़ किले पर कामयाब हुआ। सिया ने खुद किले की वीडियो देखकर लोकेशन चेतन को भेजी थी। दोनों पुणे के थर्ड वेव कैफे में बैठकर घंटों प्लानिंग करते दिखे हैं।

Updated on:
26 Jun 2026 05:08 pm
Published on:
26 Jun 2026 05:08 pm