
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा (Photo: X/@venom1s)
पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में नए अहम खुलासे हो रहे है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सिया ने दावा किया कि केतन गंजे थे और बालों का विग पहनते थे। महाराष्ट्र टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि इसी बात का पता चलने के बाद उसने केतन से शादी करने की इच्छा खो दी थी।
रिपोर्ट में यह भी लिखा था कि केतन को ट्रैकिंग का शौथ था। सिया ने सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो देखा था, जिसमें वह किले की ऊंची चट्टान के किनारे बैठे नजर आ रहे थे। इसी फोटो को देखकर उसके मन में उन्हें खाई में धक्का देकर मारने की योजना आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि यह योजना भी फेल हो जाती, तो केतन को दुर्घटना का रूप देकर हत्या करने की भी साजिश थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और सह-आरोपी चेतन एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं।
केतन अग्रवाल वास्तव में गंजे थे या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पुलिस पूछताछ में सिया ने यह दावा किया कि केतन विग लगाता था। उसने यह भी कहा कि इसी कारण से वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया लगातार नए-नए दावे कर रही है।
आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने केतन अग्रवाल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं सिया की मां ने कहा कि होने वाले दामाद ने हमें बेटे से भी ज्यादा प्यार दिया। अगर हमारी बेटी इस घटना की दोषी है, तो दोषियों को भी उसी खाई से धक्का दे देना चाहिए।
पुलिस पूछताछ के दौरान सिया ने कहा कि सगाई के बाद उसने केतन को चेतन चौधरी के बारे में सब कुछ बता दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह मुझसे शादी करने के लिए अड़ा रहा।
जांच में यह भी सामने आया है कि सिया केतन को 14 जून को लोहागढ़ लेकर गई थी, लेकिन वह साजिश को अंजाम देने में सफल नहीं हुई। इसके बाद 19 जून को परिवार के साथ सिया का जन्मदिन मनाया जाना था। लेकिन बताया जा रहा है कि सिया ने उससे पहले 18 जून को लोहागढ़ में ट्रेकिंग के लिए जाने की जिद की।
Published on:
26 Jun 2026 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
