राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड में नया खुलासा, चेतन चौधरी ने क्राइम पेट्रोल देखकर सीखी थी जांच से बचने की चाल

Lohagad Fort Murder Update: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर 'क्राइम पेट्रोल' देखकर जांच से बचने की कोशिश की थी। अब सिया गोयल और चेतन के पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी चल रही है।
2 min read
• •
Jul 03, 2026
Ketan Agrawal Murder Case Update
केतन को मारने से पहले चेतन ने देखे थे क्राइम पेट्रोल के एपिसोड (Photo-X)

Ketan Agrawal Murder Case Update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार चल रही है। जांच के दौरान केतन अग्रवाल के मर्डर के मुख्य आरोपी सिया और चेतन चौधरी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि चेतन चौधरी ने वारदात के पहले टीवी शो क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड देखे थे ताकि वह यह सीख पाए कि अपराध के बाद जांच एजेंसियों को कैसे चकमा दिया जा सकता है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सच को सामने लाने में जुटी हुई है।

सिया और चेतन के बयान में विरोधाभास

वहीं दूसरी तरफ दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं, काफी विरोधाभास देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक ही चीज को लेकर दोनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं। इसी वजह से मामला और उलझ जा रहा है और काफी प्रश्न खड़े हो जा रहे हैं। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दोनों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि पूरा सच सामने बाहर आ सके। सिया ने टेस्ट की अनुमति दे दी है और पुलिस भी अदालत से अनुमति लेने की प्रोसेस पूरी कर रही है।

18 जून को लोहगढ़ किले पर हुई थी केतन की हत्या

पुलिस के अनुसार, 18 जून को 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले के पास पहाड़ी से धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी होने वाली थी जिसके लिए उन्होंने 17 करोड़ का पैलेस भी बुक किया था। जांच में सामने आया है कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते के बीच बड़ी रुकावट माना जा रहा था। वह दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे के साथ थे। इसी वजह से दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि इस साजिश को पहले से सोच-समझकर अंजाम दिया गया था।

सिया के घर पर हुई तलाशी

गुरुवार को पुणे पुलिस सिया गोयल के घर पहुंची और वहां कई घंटों तक तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन पहने गए कपड़े अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा मोबाइल समेत कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। अब इन सभी चीजों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि इन सबूतों से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि वारदात से पहले और बाद में दोनों आरोपियों ने क्या-क्या किया और किससे संपर्क में थे।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर इलाके की उस पहाड़ी पर भी लेकर गई, जहां आरोप है कि हत्या की साजिश का पहले रिहर्सल किया गया था। मौके पर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझा और जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सिया को उसके घर भी ले जाया गया था।

Updated on:
03 Jul 2026 09:36 am
Published on:
03 Jul 2026 09:35 am
Also Read
View All
‘पहले जनता सरकार चुनती थी अब सरकार चुन रही कौन वोट देगा’, बेंगलुरु में CJP के साथ मिलकर प्रकाश राज का हल्लाबोल

GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म, मुकदमे की सीमा 5 करोड़ रुपये हुई

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भाजपा का हमला, प्रदीप भंडारी बोले- क्या उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?

अब कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ा