राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड में अब होगा इंसाफ, 26/11 हमले में कसाब को सजा दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केस

Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में महाराष्ट्र सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीड़ित परिवार को दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया।
2 min read
Jun 26, 2026
Pune fort murder
केतन अग्रवाल और सिया गोयल (Photo- @X/ @azizkavish)

Ketan Murder Case: पूणे में हुई केतन अग्रवाल की दर्दनाक हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। लोनावला के लोहगड किले पर हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की मंगेतक सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। केतन के परिवार ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करके आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इस दौरान सीएम ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को इस केस का विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग तुरंत मान ली। बता दें कि निकम ने ही 26/11 मुंबई आतंकी हमले में अजमल कसाब को सजा दिलाई थी। निकम के हाथों में यह केस जाने से आरोपियों को जल्द सजा मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बेटे के लिए न्याय की मांग की। परिवार ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने तुरंत दोनों मांगों को स्वीकार कर लिया। उज्ज्वल निकम ने भी इस केस में विशेष लोक अभियोजक के रूप में काम करने की सहमति दे दी है। फडणवीस ने कानून और न्याय विभाग के सचिव को फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं। सरकार का कहना है कि दोषियों को सबसे कठोर सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

कैसे रची गई हत्या की साजिश

पुलिस जांच के अनुसार, केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी ने मिलकर की थी। दोनों ने कथित रूप से केतन को लोहगड किले की घाटी में धक्का देकर मार डाला। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हादसा बताया गया था, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। पुलिस का कहना है कि सिया ने कई बार केतन को लोहगड ले जाने की कोशिश की थी। 14 जून को भी कथित रूप से उसे घाटी में धक्का देने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह झाडी पकड़कर बच गया। तब सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर खुद को बचाने की कोशिश की थी। आखिरकार 18 जून को केतन की हत्या कर दी गई।

सीएम देवेंद्र ने इसे बताया सामाजिक चुनौती

देवेंद्र फडणवीस ने केतन हत्याकांड के इस मामले को केवल अपराध नहीं बल्कि गंभीर सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली और समझ से परे घटना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि अच्छे परिवारों और शिक्षित युवाओं में इतनी प्रतिशोधी और विकृत मानसिकता क्यों विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी मजबूत व्यवस्था बनानी होगी जिससे युवाओं में इस तरह की सोच पैदा ही न हो। फडणवीस के अनुसार यह घटना समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली है और इसे केवल कानूनी नहीं बल्कि सामाजिक नजरिए से भी देखने की जरूरत है।

Updated on:
26 Jun 2026 05:05 pm
Published on:
26 Jun 2026 04:25 pm
Also Read
View All
PNG Connection: एलपीजी से पीएनजी पर बदलाव के लिए केंद्र सरकार का बड़ा प्लान, राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले होगा परिसीमन, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- टाइमलाइन बताना अभी संभव नहीं

अभिजीत दिपके पर एफआईआर : आनंद दुबे ने कहा, बिना अनुमति घुसोगे तो कानून अपना काम करेगा

महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़, 2025 में भी इसी जगह जान देने की कोशिश कर चुका था युवक

लहूलुहान छात्रों को देखकर आपकी रूह क्यों नहीं कांपती? रांची में लाठीचार्ज पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी से सवाल