राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड: क्या प्रेमी ने सिया को मंगेतर की हत्या करने पर किया मजबूर? ब्लैकमेलिंग के एंगेल से जांच शुरू

Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड सामने आया है। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग, डिजिटल चैट, पैसों के लेनदेन और संपत्ति के लालच के एंगेल से जांच कर रही है। आरोप है कि चेतन चौधरी ने सिया गोयल पर हत्या के लिए दबाव बनाया था।
2 min read
Jun 26, 2026
Ketan Agrawal Murder Case
केतन अग्रवाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी (Photo: IANS)

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब जांच एजेंसियों को एक नया एंगेल मिला है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या सिया गोयल को उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने ब्लैकमेल कर अपने मंगेतर की हत्या के लिए मजबूर किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चेतन और सिया के बीच हुई रिकॉर्डेड कॉल्स, निजी चैट और डिजिटल मैसेज अब पुलिस की जांच का मुख्य आधार बन चुके हैं। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि क्या चेतन ने उनके रिश्ते का राज अग्रवाल परिवार के सामने खोलने की धमकी देकर सिया को इस हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए ब

चेतन ने दी थी सिया को धमकी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम अब सिया और चेतन के बीच हुए मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल ट्रेल्स की फोरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि मई में हुई पहली असफल हत्या की कोशिश के बाद चेतन ने सिया पर दबाव बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि चेतन ने सिया को धमकी दी थी कि यदि वह केतन की हत्या के प्लान से पीछे हटी तो वह उनके रिश्ते और केतन की हत्या की साजिश की सच्चाई अग्रवाल परिवार को बता देगा। इसी एंगेल से पुलिस अब पूरे मामले को दोबारा जोड़कर देख रही है।

पैसों और संपत्ति के लालच पर भी फोकस

जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में चेतन और सिया भागकर शादी करना चाहते थे, लेकिन बाद में योजना हत्या तक पहुंच गई। पुलिस को शक है कि अग्रवाल परिवार के पैसों और सामाजिक प्रभाव के चलते चेतन ने अपना प्लान बदल लिया होगा। इसी कारण अब सिया के बैंक खातों की ऑडिट जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि क्या सिया ने चेतन को हत्या की साजिश रचने के लिए पैसे भेजे थे। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या केतन की हत्या के लिए चेतन ने सिया से कोई बड़ी रकम या हर महीनें पैसों की मांग की थी।

लोहागढ़ फोर्ट से केतन को खाई में फेंका

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में जयपुर के एक महल में भव्य शादी तय थी। परिवार ने करीब 17 करोड रुपये में वेडिंग वेन्यू और दो प्राइवेट प्लेन भी बुक किए थे। लेकिन 14 जून को लोहागढ़ फोर्ट पर पहली बार सिया ने केतन को घाटी में धक्का दिया, जहां वह झाड़ियों को पकड़कर बच गया। बाद में सिया ने नकली सांप देखने का ड्रामा कर मामला शांत किया। इसके बाद 18 जून को वह दोबारा केतन को फोर्ट ले गई और उसके प्रेमी चेतन ने कथित तौर पर केतन को पीछे से धक्का मारकर 400 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है, जहां दोनों एक-दूसरे पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

Updated on:
26 Jun 2026 03:53 pm
Published on:
26 Jun 2026 03:21 pm
Also Read
View All
PNG Connection: एलपीजी से पीएनजी पर बदलाव के लिए केंद्र सरकार का बड़ा प्लान, राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा पत्र

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले होगा परिसीमन, मंत्री दीपक प्रकाश बोले- टाइमलाइन बताना अभी संभव नहीं

अभिजीत दिपके पर एफआईआर : आनंद दुबे ने कहा, बिना अनुमति घुसोगे तो कानून अपना काम करेगा

महाराष्ट्र में पहाड़ी से कूदकर परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़, 2025 में भी इसी जगह जान देने की कोशिश कर चुका था युवक

लहूलुहान छात्रों को देखकर आपकी रूह क्यों नहीं कांपती? रांची में लाठीचार्ज पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी से सवाल