राष्ट्रीय

केतन हत्याकांड में सिया के परिवार की भूमिका की भी हो जांच, NCP विधायक ने की SIT गठन करने की मांग

Ketan murder case Pune: पुणे के कारोबारी केतन हत्याकांड की गूंज महाराष्ट्र विधानसभा तक पहुंच गई है। एनसीपी विधायक सुनील शेल्के ने आरोपी सिया के परिवार की भूमिका की भी जांच की मांग की है। वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष ने मामले की एसआईटी जांच की मांग उठाई है। पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
2 min read
Jun 26, 2026
Ketan murder case Pune
NCP विधायक ने सिया के परिवार की भूमिका की जांच की मांग (Photo-X@askrajeshsahu)

Pune Businessman Ketan murder Case: पुणे के कारोबारी केतन हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे है। अब यह मामला महाराष्ट्र की विधानसभा में उठाया गया। NCP विधायक सुनील शेल्के ने सिया के परिवार पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी सिया के परिवार को उसके पुराने संबंधों की जानकारी थी, इसलिए उसके परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

SIT जांच की मांग

वहीं इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एसआईटी जांच की मांग की है। बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने भी प्रोटेम स्पीकर राजू खरे से SIT गठन की घोषणा करने का आग्रह किया। इसके बाद विधानसभा की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रोटेम स्पीकर ने राज्य सरकार को मामले की SIT से जांच कराने के निर्देश दिए।

पूछताछ में सिया ने किया दावा

पुलिस ने आरोपी सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच सिया ने बड़ा दावा किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान सिया ने कहा कि सगाई के बाद उसने केतन को चेतन चौधरी के बारे में सब कुछ बता दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह मुझसे शादी करने के लिए अड़ा रहा।

पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

मामले में पुलिस जांच में अहम खुलासे हुए है। जांच में यह भी सामने आया है कि सिया केतन को 14 जून को लोहागढ़ लेकर गई थी, लेकिन वह साजिश को अंजाम देने में सफल नहीं हुई। इसके बाद 19 जून को परिवार के साथ सिया का जन्मदिन मनाया जाना था। लेकिन बताया जा रहा है कि सिया ने उससे पहले 18 जून को लोहागढ़ में ट्रेकिंग के लिए जाने की जिद की।

पहले ही लोहागढ़ पहुंच चुका था चेतन

पुलिस ने बताया कि 18 जून को चेतन पहले ही लोहागढ़ पहुंच चुका था। ट्रेकिंग के दौरान जब केतन आगे था, चेतन पीछे से आया और फिर दोनों ने कथित तौर पर केतन को एक गहरी खाई में धक्का दे दिया । इस घटना में उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस इस पूरी साजिश के पीछे के कारणों, योजना और अन्य सबूतों की गहन जांच कर रही है।

वीडियो हो रहे वायरल

केतन और सिया के सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे है। जिसमें वह केतन को सिया फूल दे रहा है और केक कटवा रहा है। वहीं अब प्री-वेडिंग शूट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें

Published on:
26 Jun 2026 09:56 am