राष्ट्रीय

Ketan Murder Case: सिया गोयल को लेकर पुलिस ने कराया सीन रीक्रिएशन, घर से घटना वाले कपड़े बरामद

Ketan Murder Case: जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल के घर से घटना वाले दिन पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। इन्हें आगे की जांच के फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।
2 min read
Jul 02, 2026
Ketan Agarwal Murder Case siya Conspiracy
पुलिस ने सिया के कपड़े किए जब्त (Photo: IANS)

Ketan Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसी बीच गुरुवार को आरोपी सिया गोयल को शहर के लुल्लानगर स्थित एक खुले मैदान में लेकर पहुंची। इस दौरान उन्होंने घटना का रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने बतााय कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने लोहागढ़ किले से केतन अग्रवाल को धक्का देने का अभ्यास किया था। 

जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल के घर से घटना वाले दिन पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। इन्हें आगे की जांच के फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है।

सिया के पिता ने क्या कहा? 

आरोपी सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा गुरुवार को उनके घर पुलिस आई थी, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई।  उन्होंने कहा कि पुलिस करीब 30 से 45 मिनट तक घर पर रही। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है और मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहता। पुलिस ने मुझसे कोई सवाल नहीं किया।

चेतन से कराया रीक्रिएशन

बता दें कि इससे पहले बुधवार को पुणे ग्रामीण पुलिस ने सह-आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर गई और क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने इस दौरान केतन अग्रवाल के वजन के बराबर एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि यह समझा जा सके कि सिया और चेतन ने वारदात के समय केतन को किस तरह से धक्का दिया।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुणे ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चेतन चौधरी ने घटना वाले दिन की पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले सिया गोयल के साथ भी घटनास्थल का रीक्रिएशन पूरा किया जा चुका है।

सिया-चेतन ने की थी केतन की हत्या

गौरतलब है कि 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। मामले की जांच कर रही लोनावला ग्रामीण पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल की केतन अग्रवाल से सगाई हो चुकी थी, लेकिन वह फिलहाल शादी नहीं करना चाहती थी और परिवार के दबाव में विवाह के लिए तैयार हो रही थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस केस की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने को मंजूरी दी है। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) नियुक्त किया गया है। सिया गोयल और उसके मित्र चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

Published on:
02 Jul 2026 01:43 pm
Also Read
View All