राष्ट्रीय

Abhishek Banerjee Property: 7 दिन में 17 संपत्ति ढहाने का आदेश, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर बंगाल में शरू हुआ धड़ाधड़ एक्शन

Abhishek Banerjee TMC: कोलकाता नगर निगम ने टीएमसी सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कई संपत्तियों पर कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। निगम ने सात दिन में जवाब मांगा है। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो निगम खुद अवैध हिस्सों को तोड़ेगा।
2 min read
May 19, 2026
TMC leader Abhishek Banerjee
अभिषेक बनर्जी (Photo- IANS)

Abhishek Banerjee Property: पश्चिम बंगाल में पक्ष-विपक्ष की राजनीति लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस कड़ी में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की संपत्ति का मामला भी जुड़ गया है। अभिषेक बनर्जी को कोलकाता नगर निगम (KMC) की तरफ से नोटिस मिला गया है। केएमसी ने उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर नोटिस भेजकर उन प्रॉपर्टियों पर निर्माण से संबंधित डडाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कहा है।

केएमसी ने क्या कहा?

नगर निगम का कहना है कि कई इमारतों में तय नक्शे से अलग निर्माण किए जाने की शिकायत मिली है। इसी को लेकर निगम ने कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1980 की धारा 400(1) के तहत कार्रवाई शुरू की है। नोटिस में साफ कहा गया है कि जिन हिस्सों का निर्माण बिना मंजूरी या तय प्लान से हटकर हुआ है, उन्हें सात दिन के भीतर हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित पक्ष को जवाब देना होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।

नगर निगम ने नोटिस में बिल्डिंग प्लान की मंजूरी, अतिरिक्त निर्माण की अनुमति और लिफ्ट-एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के लिए ली गई परमिशन की जानकारी भी मांगी है। निगम की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो निगम खुद अवैध हिस्सों को तोड़ेगा और उसका खर्च भी संपत्ति मालिकों से वसूला जाएगा।

किन संपत्तियों को लेकर जारी हुआ नोटिस?

जिन संपत्तियों को लेकर नोटिस जारी हुआ है, उनमें हरिश मुखर्जी रोड, कालीघाट रोड, पंडितिया रोड, प्रेमेन्द्र मित्र सरणी और उस्ताद आमिर खान सरणी जैसी जगहों के पते शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ संपत्तियां अभिषेक बनर्जी के परिवार और उनकी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ी बताई गई हैं। कुछ प्रॉपर्टी के मालिक खुद अभिषेक बनर्जी हैं तो कुछ प्रॉपर्टी के सह-मालिक अभिषेक बनर्जी हैं।

मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी भी दे चुके हैं बयान

अभिषेक बनर्जी की संपत्ति को लेकर एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बयान दिया था। अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ की संपत्तियों की डिटेल भेजें। सीएम ने यह भी दावा किया कि उनके पास अभिषेक बनर्जी की 24 संपत्तियों की पूरी लिस्ट मौजूद है। शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि कुछ संपत्तियां अभिषेक बनर्जी के नाम पर हैं, जबकि कई उनके पिता और कंपनी के नाम पर दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार के मामलों में कानूनी तरीके से कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

Updated on:
19 May 2026 08:36 pm
Published on:
19 May 2026 07:09 pm
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे