राष्ट्रीय

Landslide in Maharashtra: औरंगाबाद में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां

Landslide in Maharashtra महाराष्ट्र के कई इलाकों में सोमवार से हो रही भार बारिश, औरंगाबाद जिले के कन्न घाट पर भूस्खलन के बाद मलबे में दबी कई गाड़ियां

2 min read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भूस्खलन ( Landslide In Maharashtra ) की बड़ी खबर सामने आई है। औरंगाबाद में लैंडस्लाइड के चलते कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। दरअसल उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई जिलों में सोमवार से भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) हो रही है।

मूसलाधार बारिश से कई नदियों में पानी भर गया है, जबकि बस्तियों और दुकानों में पानी भरने की खबरें सामने आ रही हैं। औरंगाबाद जिले के कन्नड़ घाट में पहाड़ से चट्टाने टूट कर गिरने से मुश्किल बढ़ गई है।

देशभर के कई राज्यों में मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। यही वजह है कि कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र में भी मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। इस बीच औरंगाबाद में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना सामने आई है। लैंडस्लाइड में कई वाहनों के दबे होने की भी खबर है। गनीमत यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

धुले-औरंगाबाद-सोलापुर राजमार्ग पर यातायात प्रभावित
भूस्खलन के कारण धुले-औरंगाबाद-सोलापुर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। कन्नड़ घाट ( Kannad Ghat ) में मूसलाधार बारिश ( Heavy Rainfall ) से भूस्खलन हुआ है। चट्टानें टूट कर गिरने से गिरने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है।

यह भी देखा जा रहा है कि कई वाहन मलबे के नीचे फंस गए। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है जहां रेस्क्यू ऑपरेशन का काम चल रहा है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
प्रशासन ने तितूर और डोंगारी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है। चालीसगांव शहर के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। मशहूर पीर मूसा कादरी बाबा की दरगाह में पानी घुस गया है।

वहीं औरंगाबाद कन्नड़ तालुका के नागद गांव में गदडगड नदी में बाढ़ आ गई है। नदी के पास बालाजी मंदिर की सीढ़ियों में पानी भर जाने की खबर सामने आई है।

Published on:
31 Aug 2021 10:51 am
Also Read
View All