30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Landslide in Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टानें खिसकने से दो की मौत, पांच अन्य के दबे होने की आशंका

Landslide in Uttarakhand's Pithoragarh उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हादसा, जुम्मा गांव के पास भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Aug 2021, 11:05 AM IST

Landslide in Uttarakhand

Landslide in Uttarakhand's Pithoragarh

नई दिल्ली। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के पिथौरागढ़ में भूस्खलन ( Landslide in Uttarakhand ) आने से बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ( Pushkar Dhami ) ने भी ट्वीट कर हादसे में मारे लोगों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बड़ा हादसा, देहरादून-ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा, कई गाड़ियां बहीं

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ( Landslide in Uttarakhand's Pithoragarh ) में सोमवार सुबह बुरी खबर के साथ हुई। यहां कुदरत का कहर देखने को मिला। पिथौरागढ़ जनपद के जुम्मा गांव के पास भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच अन्य लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

सीएम ने की फंसे लोगों के सलामती की प्रार्थना
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी, 'पिथौरागढ़ जनपद के जुम्मा गांव के पास भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत एवं 5 अन्य की मलबे में दबे होने की खबर है। इस विषय में जिलाधिकारी से बात कर रेस्क्यू मिशन तेज करने का निर्देश दिया है। मैं वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।'

भारी बारिश के चलते लगातार हो रही घटनाएं
दरसल पहाड़ों पर इन दिनों भारी बारिश के चलते गलातार बादल फटने और चट्टाने गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसमें कई लोगों को मारे जाने की भी खबरें हैं।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: धारावी में सिलेंडर विस्फोट में 15 घायल, 5 की हालत गंभीर

बाढ़ से हुई थी तीन की मौत
दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ में बादल फटा था, जिससे बाढ़ आ गई थी। इस दौरान 3 लोगों की मौत हुई। टिहरी में बारिश के बीच हाईवे का एक हिस्सा बह निकला। बीते दिनों हुई भारी बारिश में नेशनल हाईवे नबंर 94 बह गया।
टिहरी में नरेंद्र नगर के पास मूसलाधार बारिश की वजह से हाईवे का एक हिस्सा बह गया, जिसकी वजह से यातायात ठप पड़ गया। सड़क का हिस्सा पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया।
वहीं हाल में उत्तराखंड में ही देहरादून और ऋषिकेश के जोड़ने वाला पुल भी भारी बारिश के बाद बीच में से टूट गया था। इस हादसे में कई गाड़ियों को गिरने की भी सूचना मिली थी। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।