राष्ट्रीय

Bengal Election: तुमने दंगों में कितने लोगों को मारा? ममता बनर्जी ने अमित शाह से पूछ लिया बड़ा सवाल

West Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी ने कहा कि BJP कहती है कि मछली, मांस, अंडे नहीं खा सकते, वे किसी धर्म में विश्वास नहीं करते; वे दंगे करवाते हैं...

2 min read
Mar 29, 2026
ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना (Photo-IANS)

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए सीएम बनर्जी ने कहा कि यदि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती आई तो लक्ष्मी भंडार योजना बंद हो जाएगी और लोग नॉन वेज भी नहीं खा पाएंगे।

चुवानी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP कहती है कि मछली, मांस, अंडे नहीं खा सकते, वे किसी धर्म में विश्वास नहीं करते; वे दंगे करवाते हैं; BJP शासित राज्यों में आदिवासियों का शोषण होता है, महिलाओं पर हमला होता है।

ये भी पढ़ें

Bengal Congress: बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बड़े नेता ने बता दिया पूरा प्लान

अमित शाह पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। सीएम बनर्जी ने कहा कि आपके खिलाफ एक चार्जशीट दायर होनी चाहिए। वहीं अमित शाह के पट्टी वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मैं पट्टी बांधकर घूमती हूं। पहले जाकर मेरे डॉक्टर की रिपोर्ट देख लीजिए। पिछली बार चुनाव के दौरान आपने जानबूझकर मेरे पैर में चोट पहुंचाई थी। क्या फिर से मुझे मारने की योजना बना रहे हैं? 

शाह पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पहले बताओं कि तुमने दंगों में कितने लोगों को मारा? जब अमेरिका से लोगों को हथकड़ियों में जकड़कर हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया था, तब तुम कहां थे? यह एकदम घटिया पार्टी है। यह पार्टी जनता की नहीं सुनती है, इनका काम महज लोगों का नाम मिटाना है।

इस दौरान उन्होंने अमित शाह को तानाशाह और लोकतंत्र का हत्यारा बताया। साथ ही सीएम बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोगों के अधिकार छीन लिए हैं। इस बार कोई भी बीजेपी को वोट नहीं देगा। 

EC पर साधा निशाना

सीएम बनर्जी ने कहा कि आज़ादी के आंदोलन के दौरान BJP का कोई वजूद नहीं था, तो उन्हें बिरसा मुंडा, रवींद्र नाथ टैगोर, विवेकानंद के बारे में कैसे पता चलेगा? इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि EC ने मेरे साथ काम करने वाले लगभग सभी लोगों को हटा दिया है; IAS, IPS अधिकारियों को बेइज्जत किया गया।

ये भी पढ़ें

Bengal Politics: ‘फिर से लॉकडाउन लगा सकते है PM मोदी’, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पहले ममता बनर्जी ने जताई आशंका

Also Read
View All

अगली खबर