Bengal Election 2026: बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि पाकिस्तान द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी के बावजूद उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं कहा? दरअसल, सीएम बनर्जी इन दिनों अपनी प्रत्याशियों के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं।
नदिया जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है, तो पीएम एक भी शब्द नहीं बोलेते हैं, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। सीएम बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बंगाल में अपनी रैली के दौरान यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री कहते हैं कि वे कोलकाता पर हमला करेंगे, तो प्रधानमंत्री ने क्यों नहीं कहा कि ‘हम कड़ा जवाब देंगे’?
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि देश और बंगाल के खिलाफ किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे हम देश के खिलाफ किसी भी खतरे को स्वीकार नहीं करते, वैसे ही हम कोलकाता के खिलाफ दी गई धमकी को भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने कहा था कि अगर भविष्य में भारत कोई भी कदम उठाता है तो पाकिस्तान कोलकाता पर हमला करेगा।
आसिफ ने सियालकोट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर भारत इस बार कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे।
बता दें कि पहलगाम हमले की पहली बरसी से पहले दोनों देशों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। इससे पहले इससे पहले भी आसिफ ने कहा था कि भारत की किसी भी कार्रवाई का पाकिस्तान तेज, संतुलित और निर्णायक जवाब देगा।
वहीं, भारत ने हमेशा यह कहा है कि वह किसी भी सीमा-पार खतरे का कड़ा जवाब देगा और यह भी दोहराया है कि वह आतंकवादी समूहों और उन्हें समर्थन देने वालों के बीच कोई अंतर नहीं करता।