फलों का राजा 'आम' किसको पसंद नहीं होता। लेकिन मधुमेह की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए इस मीठे फल का सेवन थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन इन दिनों बिहार का खास शुगर फ्री आम खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। खास बात यह है कि ये आम 16 बार रंग बदलता है।
गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाला कोई फल है तो वो है आम। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। लेकिन इसकी मिठास के चलते शुगर पेशेंट के लिए इस फल को खाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब उनके लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि बिहार का शुगर फ्री आम इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। वैसे तो देशभर में एक से बढ़कर एक किस्म के आम मिलते हैं, लेकिन शुगर फ्री आम की बात ही कुछ और है। बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान भूषण सिंह के बाग का आम चर्चा का विषय बना हआ है। इस आम का शेप, साइज और रंग इतना अलग है कि आने जाने वाले इसे एक बार रुक कर जरूर देखते हैं।
अमेरिकन ब्यूटी के नाम से मशहूर
किसान का दावा का यह आम पूरी तरह शुगर फ्री है। इस आम की किस्म का नाम अमेरिकन ब्यूटी है। उनका कहना है कि जो भी इसे देखता है वो इसके पौधे की मांग जरूर करता है।
पश्चिम बंगाल से लाए इसका पौधा
मुजफ्फरपुर से 6 किलोमीटर दूर मुशहरी गांव के रहने वाले किसान भूषण सिंह इस आम की किस्म को पश्चिम बंगाल से लेकर आए हैं। वे बताते हैं कि बंगाल से लाकर उन्होंने अपने बगीचे में इस आम के बीज लगाए। इसमें पूरे 6 साल बाद फल आए।
यह भी पढ़ें - ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, सिक्योरिटी में लगे गार्ड और कुत्ते
ये आम 16 बार रंग बदलता है
भूषण सिंह के मुताबिक इस आम का मंजर और दाना सामान्य आम की तरह निकलता है। लेकिन शुरू से लेकर पकने तक यह आम 16 बार अपना रंग बदलता है। पकने के समय इसका वजन आधा किलो से ज्यादा हो जाता है। आमतौर पर इसका वजन चार सौ ग्राम होता है।
इस महीने में होता है तैयार
शुगर फ्रीम आम का आकार और रंग साधारण आम से अलग है। किसान भूषण सिंह ने बताया कि यह आम पांच माह में तैयार होता है। जुलाई में यह पक कर तैयार हो जाएगा।
दूसरे आम से अलग है स्वाद
भूषण सिंह के मुताबिक इस आम का स्वाद अन्य आमों से अलग है क्योंकि ये शुगर फ्री वैरायटी है। इसमें मिठास कम है। कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर और राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर के वैज्ञानिकों ने भी इस आम का स्वाद चखा है।
यह भी पढ़ें - Aam Mahotsav 2022:प्रमुख सचिव उद्यान ने आम महोत्सव-2022 का 'Logo' किया लांच