उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राजेश कुमार सिंह ने आज लोक भवन स्थित मीडिया सेन्टर में लखनऊ आम महोत्सव-2022 का लोगो लांच करते हुए बताया कि यह महोत्सव 4 जुलाई से 7 जुलाई तक अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में पर्यटन विभाग, सूचना और जनसम्पर्क विभाग और 20 से अधिक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मंत्रालय और विभागों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।