राष्ट्रीय

तिहाड़ जेल के विपश्यना सेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, भागवत गीता, डायरी, पेन सहित मिलेगी ये सब चीजें

Manish Sisodia in Tihar Jail: दिल्ली की नई शराब नीति मामले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 4:28 PM IST
sisodia.jpg
Manish Sisodia send in Tihar Jail for judicial custody in Excise Policy Case

manish sisodia in Tihar Jail: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति केस में 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई ने राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। न्यायिक हिरासत की ये अवधि मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बिताएंगे। मिली जानकारी के अनुसार सिसोदिया को तिहाड़ जेल के विपश्यना सेल में रखा जाएगा। जहां उन्हें भागवत गीता, डायरी, पेन सहित अन्य जरूरी चीजें मिलेगी। सिसोदिया पर आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब तक बेल पर निर्णय नहीं आता तब कोर्ट के पास न्यायिक हिरासत को आगे बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। CBI के पास मनीष के लिए ऐसा कोई सवाल नहीं था जिसकी बुनियाद पर CBI उनकी हिरासत मांगती। हम फैसले का स्वागत करते हैं। बेल की सुनवाई 10 मार्च को होगी।


आज सीबीआई ने सिसोदिया की रिमांड नहीं मांगी-

सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई ने सिसोदिया की रिमांड नहीं मांगी। ऐसे में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। CBI के वकील ने कहा, "इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं।" मालूम हो कि सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।


सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा जाएगा-

कोर्ट का फैसले आने के बाद पुलिस सिसोदिया को लेकर तिहाड़ जेल पहुंची। उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर-1 में रखा जाएगा। इससे पहले सिसोदिया की पेशी के दौरान आप के कई कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है।


सिसोदिया को क्या-क्या मिलेगा, वकील ने दी जानकारी-


सिसोदिया पर आए फैसले पर आप पक्ष के वकील सोमनाथ भारती ने कहा कि CBI को इसका एहसास हो गया है कि किस प्रकार से वे राजनीतिक दबाव में गलत काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि सिसोदिया की विपश्यना सेल की मांग को न्यायालय द्वारा मंजूर किया गया है। उन्होंने भागवत गीता, डायरी पेन व चश्मे की मांग की गई थी उसे भी माना गया है।


मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ में-

सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि CBI ने यह मान लिया है कि इनके(मनीष सिसोदिया) पास कुछ है नहीं। प्रक्रिया के तहत 10 मार्च को जमानत आवेदन पर सुनवाई है, मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में 20 मार्च तक रखा जाएगा। मनीष ने कोर्ट में जो मांगे रखी थी उन्हें मान लिया गया है। सिसोदिया के अलावा दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ जेल में है। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें - AAP को बड़ा झटका, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में सिसोदिया, जेल में ही मनेगी होली

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम