राष्ट्रीय

Jammu Kashmir: डोडा बस हादसे पर महूबबा ने जताया दुख. जानिए अन्य नेताओं ने क्या कहा

Bus accident in J&K: डोडा में हुए सड़क हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर तमाम बड़े अफसरों ने दुख जताया है।
3 min read
• •
Updated: 15 Nov 2023, 3:33 PM IST
 Mehbooba expressed grief over Doda bus accident Know what leaders said

जम्मू और कश्मीर में भाईदूज के दिन भयानक हादसा हो गया है। जम्मू के डोडा जिले में एक बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इसके कारण बस में सवार 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के ठीक बगल की खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पुलिस दल और बचावकर्मी पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, अब इस दुर्घटना पर राज्य के बड़े नेताओं से लेकर अफसरों तक ने दुख जताया है।

हादसे से स्तब्ध हूं- महबूबा मुफ्ती

डोडा में हुए सड़क हादसे पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, “डोडा के अस्सर में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। जिन लोगों के मारे जाने की आशंका है उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है और आशा है कि प्रशासन बचाव कार्यों में तेजी लाएगा।”

दुर्घटना एक मानवीय आपदा है- गुलाम नबी आजाद

वहीं, इस हादसे पर दुख जताते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा, “अस्सर, डोडा में हुई दुर्घटना एक मानवीय आपदा है और मैं उन सभी असहाय परिवारों का दुख साझा कर रहा हूं जिन्होंने इस विनाशकारी दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। यह भी समय की मांग है कि इस भूमि से घिरे क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस सड़क पर चलने वाला यातायात नियमों का पालन कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। एलजी मनोज सिन्हा जी से अनुरोध है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करें!”

36 बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं- उमर अब्दुल्ला

वहीं, इस सड़क हादसे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इस दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ, जिसमें 36 बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं। दुख की बात है कि प्रगति और विकास की तमाम बातों के बावजूद हम दुर्घटनाओं की निरंतर धारा को रोकने में सक्षम नहीं हैं, अक्सर अस्वीकार्य रूप से उच्च मृत्यु दर के साथ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जो मर गए हैं और जो घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं।”

परिवारों के प्रति संवेदना- जीतेंद्र सिंह

दुर्घटनास्थल से डीसी डोडा हरविंदर सिंह द्वारा अपडेट साझा करते हुए दुख हुआ। दुर्भाग्य से 36 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए, जिनमें से 6 घायल गंभीर हैं। घायलों को जीएमसी डोडा ले जाया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार जीएमसी जम्मू में हरसंभव मदद की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।

ये भी पढ़ें: Jammu And Kashmir : हादसा या आतंकी साजिश, जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुरू की जांच

आत्मा को शांति मिले- अल्ताफ बुखारी

इस दर्दनाक सड़क हादसे पह दुख जताते हुए जम्मू-कश्मीर की सरकार में मंत्री रहें अल्ताफ बुखारी ने लिखा कि डोडा में एक यात्री बस की दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर व्यथित हूं, जिसमें कई बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करें। घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें: JK: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 38 लोगों की मौके पर ही मौत

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- शाबिद चौधरी

वहीं, इस घटना पर आईएस अधिकारी शाबिद चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दुखद. इस हृदय विदारक दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की क्षति से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। दर्द और दुःख को व्यक्त करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Published on: