राष्ट्रीय

फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय कैबिनेट की आज बैठक, TMC, शिवसेना UBT के बागी सांसदों को मिल सकता है मौका

Union Cabinet Expansion Latest Updates: केंद्रीय कैबिनेट में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मंगलवार को जॉर्ज कुरियन ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
2 min read
Jun 24, 2026
Union Cabinet expansion
मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल (Photo-IANS)

Modi Cabinet Reshuffle 2026: केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। वहीं आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। वहीं मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, कुरियन को बीजेपी ने दोबारा राज्य सभा नहीं भेजा। कुरियन का राष्ट्रपति ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।

रवनीत सिंह बिट्टू भी देंगे इस्तीफा

वहीं एक और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी बीजेपी ने राज्य सभा नहीं भेजा है। दरअसल, पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। पार्टी ने बिट्टू को पंजाब में सक्रिय होने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब में प्रत्याशी भी बना सकती है। 

NDA में शामिल हुए सांसदों को मिल सकता है मौका

आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसद बीजेपी में शामिल हुए है। इसके अलावा उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए है। वहीं टीएमसी के 20 सांसदों ने NCPI में विलय कर लिया है और सदन में एनडीए को समर्थन देने की बात कही है। 

वहीं अब अटकलें लगाई जा रही है कि AAP, TMC और शिवसेना यूबीटी के आए सांसदों को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

कयास लगाए जा रहे है कि टीएमसी से NCPI में आए दो सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और शर्मिला सरकार को मोदी की टीम में जगह मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों नेताओं का नाम आगे चल रहा है।

वहीं आम आदमी पार्टी से आए राघव चड्ढा को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है, क्योंकि राघव चड्ढा के नेतृत्व में ही AAP के सात सांसद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसलिए AAP से बगावत करने का चड्ढा को इनाम मिल सकता है। 

बागी सांसदों को क्यों मिलेगा मौका

बता दें कि मोदी सरकार संसद में परिसीमन बिल को दोबारा लाना चाहती है। इसके लिए सदन में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। ऐसे में नए सहयोगियों और सांसदों को बीजेपी साथ रखना चाहती है। लोकसभा चुनाव 2029 के चुनाव से पहले बीजेपी का परिसीमन बिल मुख्य एजेंडा है।

कई मंत्रियों की होगी छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा कई के विभाग भी बदले जा सकते है। साथ ही एक आदमी और एक पद के सिद्धांत पर भी बीजेपी काम कर सकती है। इसलिए जिन नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी है, उनकी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। 

जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। उन राज्यों के बड़े नेताओं को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है, क्योंकि बीजेपी चाहती है कि इससे उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा हो।

Published on:
24 Jun 2026 09:21 am
Also Read
View All
पहले बाली ट्रिप की फेल, फिर चेतन के साथ मिलकर केतन को उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा अभिनेत्री आंचल खुराना का गुस्सा, गर्लफ्रेंड सिया को लेकर बोलीं- शादी नहीं करनी थी तो बता देती

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में जोरदार बारिश, अगले 2-4 दिन में गुजरात, एमपी, राजस्थान और यूपी में एंट्री

आज हम जैसे दिखने की शुरुआत 20 लाख साल पहले हुई? इंसानी पूर्वजों के शरीर में अचानक आया था बड़ा बदलाव

अब ओट्स के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं भारत, मध्यप्रदेश के वैज्ञानिकों ने विकसित की स्वदेशी ग्रेन ओट्स किस्म