राष्ट्रीय

भारत के इस शहर में रहना हुआ सबसे महंगा, यहां देखें विश्व के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट

Most Expensive Cities : मर्सर के 'जीवनयापन की लागत सर्वे-2023' की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। विदेश ही नहीं भारत का एक शहर प्रवासियों के रहने के लिए सबसे महंगा बन गया है।

2 min read
Jun 08, 2023
most_expensive_city_list_in_the_world_mumbai_and_delhi_is_top_in_india.jpg

Most Expensive Cities : विदेश ही नहीं बल्कि भारत में ऐसे कई शहर हैं, जहां रहना प्रवासियों के लिए काफी महंगा हो चुका है। हाल ही में एक सर्वे के तहत रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में सपनों की नगरी यानी मुंबई (Mumbai) सबसे महंगा शहर बन चुका है। मर्सर के 'जीवनयापन की लागत सर्वे-2023' (Cost of Living Survey-2023) के मुताबिक, वैश्विक रूप से पांच महाद्वीपों के 227 शहरों में मुंबई 147वें स्थान पर है। यह भारत में प्रवासियों के लिए सबसे महंगा शहर है।

वैश्विक रूप से हांगकांग सबसे आगे

जीवनयापन की लागत सर्वे-2023 के मुताबिक, वैश्विक रूप से हांगकांग सबसे आगे है। जहां रहना प्रवासियों के लिए काफी महंगा हो गया है। इसके बाद सिंगापुर, स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख, जिनेवा और बेसिल शहर में रहना सबसे महंगा है। वहीं सर्वे के मुताबिक, भारत में मुंबई सबसे महंगा शहर है। जहां इस साल किराए के घर का रेंट सबसे अधिक बढ़ा है। यहां एक साल में रूम रेंट 13% से 15% बढ़ा है।

ये हैं आंकड़ें

इसके बाद वैश्विक रैंकिंग में दिल्ली 169वें, चेन्नई 184वें, बेंगलुरु 189वें, हैदराबाद 202वें, कोलकाता 211वें और पुणे 213वें स्थान पर हैं। बता दें कि मर्सर के सर्वे में प्रत्येक स्थान पर आवास, परिवहन, भोजन, कपड़े, घरेलू वस्तुओं और मनोरंजन समेत 200 से ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं की कीमत की तुलना की गई है।

कम महंगे शहरों में ये हैं शामिल

कम महंगे शहरों की बात करें तो इस रैंकिंग में विदेश का हवाना सबसे कम महंगे शहर में आता है। पिछले साल के मध्य में मुद्रा की वैल्यू कम होने के कारण हवाना 83 स्थान नीचे आ गया है। इसके अलावा अन्य सस्ते शहरों में दो पाकिस्तान से कराची और इस्लामाबाद हैं।

भारत की रिपोर्ट में कही गई ये बात

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे में यह भी पता चला कि इन भारतीय शहरों में चेन्नई, हैदाराबाद, कोलकाता और पुणे में रहने का खर्च मुंबई से 50 प्रतिशत से भी कम है। प्रवासियों के लिए 2023 में मुंबई और दिल्ली एशिया के 35 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। जबकि मुंबई एशियाई शहरों में पिछले साल की तुलना में एक स्थान खिसक कर 27वें स्थान पर आ गया है।

Published on:
08 Jun 2023 10:46 am
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला