
Child Scared of Police: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। एक ऐसा ही क्यूट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। एक मां अपने बच्चे की स्कूल न जाने की आदत से परेशान होकर एक ऐसा कदम उठाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
वीडियो में मां सीधे पुलिस से शिकायत करती हुई दिखाई देती है। इसके बाद जो होता है, वो न सिर्फ मजेदार है बल्कि हर माता-पिता को अपने बचपन की याद भी दिला देता है। बच्चे और पुलिसवाले के बीच की यह घटना लोगों को खूब हंसा रही है और मां और बच्चे के बीच के प्रेम को भी दर्शाती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा स्कूल जाने के बजाय घर में कैसे मस्ती कर रहा है। हालांकि मां उसे समझाती है, डांटती है, लेकिन बच्चा मां की एक नहीं सुनता है। आखिरकार मां घर के बाहर से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी से बच्चे की शिकायत कर देती है। इसके बाद शिकायत सुनते ही पुलिसवाला घर के अंदर आ जाता है।
जैसे ही बच्चे की नजर पुलिस की वर्दी पर पड़ती है, तो बच्चा घबरा जाता है और उसके चेहरे के हावभाव पूरी तरह बदल जाते हैं। इसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है।
पुलिसवाला बच्चे से सख्त लहजे में पूछता है कि वह स्कूल क्यों नहीं जा रहा। साथ ही, मजाकिया अंदाज में चेतावनी देता है कि अगर वह रोज स्कूल नहीं गया तो उसे पकड़कर जेल में बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बच्चा डर जाता है और रोते हुए हाथ जोड़ लेता है। वादा करता है कि अब वह रोज स्कूल जाएगा और कोई बहाना नहीं बनाएगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बच्चे का मासूम डर और उसकी सच्ची प्रतिक्रिया लोगों को खूब पसंद आ रही है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बचपन की सबसे बड़ी दहशत तो पुलिस की वर्दी ही होती है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसे पुलिसवाले हर जगह होने चाहिए।”
एक यूजर ने मजाक में लिखा, “हर मां को बच्चे को कंट्रोल करने के लिए ऐसी ही एक पर्सनैलिटी अपने पास रखनी चाहिए; मैंने तो अपने बच्चे को समझाने के लिए वॉचमैन का इस्तेमाल किया था।”