
Narendra Modi Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 4398 दिन तक लगातार पीएम बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि नेहरू का कुल कार्यकाल 6131 दिन रहा, लेकिन 1947 से 1951 तक उनकी सरकार चुनाव के जरिए निर्वाचित नहीं थी।
नरेंद्र मोदी के राज में बीजेपी ने कई उपलब्धियां हासिल की है। पिछले दो साल में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने हरियाणा, महाराष्ट्र, असम बंपर जीत के बाद फिर से सरकार बनाई। तो वहीं पश्चिम बंगाल में भी पहली बार जीत हासिल की। बिहार में भी जीत हासिल की और पहली बार बीजेपी का सीएम बना।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने कई उपलब्धियां हासिल की हो, लेकिन अभी भी कई चुनौती भी है। आइए जानते हैं मोदी सरकार के सामने क्या है चुनौतियां…
22 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी राज्य व केंद्र में मिलाकर देश में सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया बन गए। उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी 15 साल तक गुजरात के सीएम रहे हैं।
इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने एक और कीर्तिमान हासिल किया है। मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का रिकॉर्ड तोड़ा।
2001 में गुजरात के सीएम बनने के बाद मोदी सत्ता में रहते हुए कोई चुनाव नहीं हारे है। 2024 के आम चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम चुन गए। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे पंडित नेहरू के बाद दूसरे नेता हैं।