राष्ट्रीय

फिर से क्यों लगने लगीं मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के अंदर-बाहर होने की अटकलें?

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो दिन तक मंत्रियों के समूह बना कर उनके काम-काज की समीक्षा की और आगे के लिए प्राथमिकता तय करवाईं। इसके बाद ही एक बार फिर अटकलें लगने लगीं कि समीक्षा में कमजोर पाए जाने वाले मंत्रियों को हटाया जा सकता है। लेकिन, एक तथ्य ऐसा भी है जो इन अटकलों को कमजोर करता है।
6 min read
NDA Government
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज (Photo-IANS)

सत्ता के गलियारे में एक बार फिर मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। कुछ समय से रह-रह कर ऐसी चर्चा ज़ोर पकड़ती रही है। इस बार ‘सेवा तीर्थ’ (पीएमओ) में दो दिन चली मंत्रियों की मैराथन रिव्यू मीटिंग के बाद अटकलों का दौर शुरू हुआ है। बताते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह मीटिंग 23 और 24 सितंबर को हुई और इसका अगला चरण 30 सितंबर व 1 अक्तूबर को हो सकता है। इन बैठकों में हुई चर्चा के बाद यह निष्कर्ष निकल सकेगा कि कौन सा मंत्रालय/मंत्री कैसा काम कर रहा है। ऐसी अटकलें हैं कि पीएम मोदी निकट भविष्य में कैबिनेट में फेरबदल करेंगे तो मंत्रियों को हटाने या बनाए रखने का एक पैमाना इन बैठकों के आधार पर बनी समीक्षा रिपोर्ट भी बन सकती है।

मीटिंग का एजेंडा क्या

बताते हैं कि मीटिंग का मुख्य एजेंडा ‘विकसित भारत@2047’ के लिए दिए गए काम पर अमल की समीक्षा और अगले चरण के कामों की प्राथमिकता तय करना था। मंत्रियों के कई समूह बना कर उनके बीच मंथन हुआ और कई थीम पर चिंतन हुआ। एक थीम ‘युवा’ भी था। युवाओं को ध्यान में रख कर किए गए कामों की समीक्षा हुई और आगे किए जाने वाले कामों पर चर्चा भी हुई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में युवाओं के सफल आंदोलन के बाद से युवा हर पार्टी की नीतियों के केंद्र में आ गए हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें कई महीनों से लगाई जा रही हैं। लेकिन, मीटिंग के एजेंडे को देखते हुए कई लोगों का यह भी मानना है कि प्रधानमंत्री के एजेंडे में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करना फिलहाल नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि दूसरे कार्यकाल में भी करीब आधा समय बीत जाने के बाद, अक्तूबर 2021 में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों का ऐसा ही 'चिंतन शिविर' आयोजित करवाया था। तब यह कवायद मंत्रिमंडल विस्तार के बाद की गई थी।

12 साल में पांच बार हुआ है मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल

फेरबदल संख्यातारीख / वर्षसरकार का कार्यकालफेरबदल की मुख्य बातें
19 नवंबर 2014मोदी 1.0पहला विस्तार: सरकार गठन के कुछ महीने बाद ही हुआ। इसमें मनोहर पर्रिकर और सुरेश प्रभु जैसे दिग्गजों सहित कुल 21 नए चेहरों को शामिल किया गया था।
25 जुलाई 2016मोदी 1.0दूसरा विस्तार: आगामी राज्य चुनावों और कामकाज की समीक्षा को देखते हुए 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया और प्रकाश जावड़ेकर जैसे मंत्रियों को प्रमोट किया गया।
33 सितंबर 2017मोदी 1.0तीसरा फेरबदल: चुनाव से पहले का बड़ा फेरबदल। इसी दौरान निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री और पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया था। कई पूर्व नौकरशाहों (जैसे हरदीप सिंह पुरी) की एंट्री हुई।
47 जुलाई 2021मोदी 2.0चौथा फेरबदल : यह मोदी सरकार का सबसे बड़ा फेरबदल था। कोरोना काल के बाद प्रदर्शन के आधार पर 12 बड़े मंत्रियों की छुट्टी हुई और ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव जैसे 43 मंत्रियों ने शपथ ली।
5मई 2023मोदी 2.0पांचवां फेरबदल: मुख्य रूप से किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को नया कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था।

किन पैमानों पर पीएम मोदी करते हैं अपने मंत्रियों का मूल्यांकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह अपने मंत्रियों के कामकाज पर लगातार नजर रखते हैं और उनका मूल्यांकन भी करते हैं। इस मूल्यांकन के मुख्य रूप से तीन आधार होते हैं- फाइलों का निपटान, जन शिकायतों की सुनवाई और कैबिनेट के नोट्स पर जवाब देने में लिया गया समय। इन मानकों पर प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों की रैंकिंग भी कारवाई थी। कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने मई में एक कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों की यह रैंकिंग बताई भी थी। कुछ समय पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था।

रैंकिंग अलग-अलग मानकों पर ही बताई गई थी। ऐसा नहीं किया गया था कि सभी मानकों के आधार पर एक अंतिम रैंकिंग बताई गई हो। किसी मानक पर कोई एक मंत्रालय सबसे ऊपर था तो किसी पर कोई और।

हिंदुस्तान टाइम्स ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया था कि उपभोक्ता मामले, कोयला, बिजली और स्वास्थ्य मंत्रालय को अलग-अलग मानकों पर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बताया गया था।

2025 में अलग-अलग मानकों पर प्रदर्शन के आधार पर सबसे अच्छे और बुरे मंत्रालय चिन्हित किए गए थे। यह बैठक 21 मई को हुई थी।

कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें क्यों?

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बने ढाई साल होने वाले हैं। तब से उन्होंने मंत्रिमंडल में कोई बड़ा फेरबदल या विस्तार नहीं किया है। अलग-अलग कारणों से जो कुछ मंत्री हटे हैं, उनकी जगह भी किसी दूसरे को नहीं लाया गया है। इस बीच एनडीए में कुछ नए साथी आए हैं और कुछ (जैसे- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना) की ताकत बढ़ी है। ऐसे में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। पंजाब (जहां अगले साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं) जैसे राज्यों से भी कुछ नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। साथ ही, लंबे समय से सरकार में बने रहने वाले कुछ मंत्रियों को काम/उम्र/जातीय समीकरण आदि के आधार पर हटाया भी जा सकता है।

2021 में हुआ था बहुत बड़ा फेरबदल

हटे या मंत्री बनाए गए मंत्री का नामकहां से हटे/किस मंत्रालय में आए
मंत्रिमंडल से बाहर (Dropped / Sacked)डॉ. हर्षवर्धनस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (हटाए गए)
रविशंकर प्रसादकानून एवं न्याय; इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (हटाए गए)
प्रकाश जावड़ेकरसूचना एवं प्रसारण; पर्यावरण और वन मंत्रालय (हटाए गए)
रमेश पोखरियाल 'निशंक'शिक्षा मंत्रालय (हटाए गए)
डी. वी. सदानंद गौड़ारसायन और उर्वरक मंत्रालय (हटाए गए)
थावरचंद गहलोतसामाजिक न्याय और अधिकारिता (कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए)
नए चेहरे शामिल हुए (New Inductions)ज्योतिरादित्य सिंधियानागरिक उड्डयन (Civil Aviation) मंत्रालय
अश्विनी वैष्णवरेल मंत्रालय; संचार मंत्रालय; और इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय
नारायण राणेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवालपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय; और आयुष मंत्रालय
भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
प्रमोट हुए (MoS से कैबिनेट रैंक)मनसुख मांडवियास्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
किरेन रिजिजूकानून और न्याय मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
अनुराग ठाकुरसूचना और प्रसारण मंत्रालय; और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
राज कुमार सिंहऊर्जा मंत्रालय; और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

मोदी 3.0 के मंत्री

2024 में इन मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार बनाई एनडीए सरकार:

1. कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers)

क्रम संख्यामंत्री का नाममंत्रालय (विभाग)
1श्री नरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन; परमाणु ऊर्जा; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं)
2श्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
3श्री अमित शाहगृह मंत्रालय; और सहकारिता मंत्रालय
4श्री नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
5श्री जगत प्रकाश नड्डास्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
6श्री शिवराज सिंह चौहानकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय; और ग्रामीण विकास मंत्रालय
7श्रीमती निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय; और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय
8डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकरविदेश मंत्रालय
9श्री मनोहर लालआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय; और ऊर्जा मंत्रालय
10श्री एच. डी. कुमारस्वामीभारी उद्योग मंत्रालय; और इस्पात मंत्रालय
11श्री पीयूष गोयलवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
12श्री धर्मेंद्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय
13श्री जीतन राम मांझीसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय
14श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह)पंचायती राज मंत्रालय; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
15श्री सर्बानंद सोनोवालपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
16डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
17श्री किंजरापु राममोहन नायडूनागर विमानन मंत्रालय
18श्री प्रल्हाद जोशीउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
19श्री जुएल ओरामजनजातीय कार्य मंत्रालय
20श्री गिरिराज सिंहवस्त्र मंत्रालय
21श्री अश्विनी वैष्णवरेल मंत्रालय; सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
22श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियासंचार मंत्रालय; और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
23श्री भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
24श्री गजेंद्र सिंह शेखावतसंस्कृति मंत्रालय; और पर्यटन मंत्रालय
25श्रीमती अन्नपूर्णा देवीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
26श्री किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्रालय; और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
27श्री हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
28डॉ. मनसुख मांडवियाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय; और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
29श्री जी. किशन रेड्डीकोयला मंत्रालय; और खान मंत्रालय
30श्री चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
31श्री सी. आर. पाटिलजल शक्ति मंत्रालय

2. राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार (Ministers of State - Independent Charge)

क्रम संख्यामंत्री का नाममंत्रालय (विभाग)
32राव इंद्रजीत सिंहसांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; योजना मंत्रालय; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री
33डॉ. जितेंद्र सिंहविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; प्रधानमंत्री कार्यालय; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री
34श्री अर्जुन राम मेघवालकानून और न्याय मंत्रालय; और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री
35श्री प्रतापराव गणपतराव जाधवआयुष मंत्रालय; और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
36श्री जयंत चौधरीकौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय; और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

3. राज्य मंत्री (Ministers of State - MoS)

क्रम संख्यामंत्री का नामसंबद्ध मंत्रालय (विभाग)
37श्री जितिन प्रसादवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय; और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
38श्री श्रीपाद येसो नायकऊर्जा मंत्रालय; और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
39श्री पंकज चौधरीवित्त मंत्रालय
40श्री कृष्ण पालसहकारिता मंत्रालय
41श्री रामदास अठावलेसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
42श्री राम नाथ ठाकुरकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
43श्री नित्यानंद रायगृह मंत्रालय
44श्रीमती अनुप्रिया पटेलरसायन और उर्वरक मंत्रालय; और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
45श्री वी. सोमन्नाजल शक्ति मंत्रालय; और रेल मंत्रालय
46डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानीग्रामीण विकास मंत्रालय; और संचार मंत्रालय
47प्रो. एस. पी. सिंह बघेलमत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; और पंचायती राज मंत्रालय
48सुश्री शोभा करंदलाजेसूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
49श्री कीर्ति वर्धन सिंहपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय; और विदेश मंत्रालय
50श्री बी. एल. वर्माउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय; और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
51श्री शांतनु ठाकुरपत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
52श्री सुरेश गोपीपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय; और पर्यटन मंत्रालय
53डॉ. एल. मुरुगनसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; और संसदीय कार्य मंत्रालय
54श्री अजय टम्टासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
55श्री बंदी संजय कुमारगृह मंत्रालय
56श्री कमलेश पासवानग्रामीण विकास मंत्रालय
57श्री भागीरथ चौधरीकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
58श्री सतीश चंद्र दुबेकोयला मंत्रालय; और खान मंत्रालय
59श्री संजय सेठरक्षा मंत्रालय
60श्री रवनीत सिंह बिट्टूखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; और रेल मंत्रालय
61श्री दुर्गा दास उइकेजनजातीय कार्य मंत्रालय
62श्रीमती रक्षा निखिल खडसेयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
63श्री सुकांत मजूमदारशिक्षा मंत्रालय; और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
64श्रीमती सावित्री ठाकुरमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
65श्री तोखन साहूआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
66श्री राज भूषण चौधरीजल शक्ति मंत्रालय
67श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारी उद्योग मंत्रालय; और इस्पात मंत्रालय
68श्री हर्ष मल्होत्राकॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय; और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
69श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभनियाउपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
70श्री मुरलीधर मोहोलसहकारिता मंत्रालय; और नागर विमानन मंत्रालय
71श्री जॉर्ज कुरियनअल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
72श्री पवित्र मार्गेरिटाविदेश मंत्रालय; और वस्त्र मंत्रालय
Updated on:
24 Sept 2026 04:51 pm
Published on:
24 Sept 2026 04:42 pm