राष्ट्रीय

NEET UG पेपर लीक मामले की सुनवाई अब नए जज करेंगे, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया तबादला

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा बदलाव हुआ है। स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज अजय गुप्ता करेंगे।
less than 1 minute read
Aug 01, 2026
NEET UG 2026, NEET UG Paper Leak, NEET Paper Leak Case, Anu Grover Baliga, Ajay Gupta Judge, Delhi High Court,
NEET UG 2026 पेपर लीक केस की सुनवाई अब स्पेशल जज अजय गुप्ता करेंगे (प्रतीकात्मक फोटो - चैटजीपीटी)

NEET UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। इस मामले की सुनवाई कर रहीं स्पेशल जज अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज अजय गुप्ता करेंगे। यह बदलाव दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 138 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश के तहत किया गया है। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालतों में तैनात 13 स्पेशल जजों की भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

इन मामलों की सुनवाई करती हैं विशेष अदालतें

राउज एवेन्यू की विशेष अदालतों में UAPA, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई होती है। इन्हीं अदालतों में नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई भी चल रही है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की सुनवाई स्पेशल जज अजय गुप्ता की अदालत में होगी।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
01 Aug 2026 09:59 pm
Published on:
01 Aug 2026 09:59 pm